फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   meeting

सीडीओ ने चार अफसरों का वेतन रोका

Wed, 18 Sep 2019 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
meeting
कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस में फरियाद सुनती सीडीओ हर्षिता माथुर। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सीडीओ ने चार अफसरों का वेतन रोका
विज्ञापन

किसान दिवस में अनुपालन आख्या न देने पर हुई कार्रवाई
किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज न करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। किसान दिवस पर कृषकों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान किसानों के मामलों का निस्तारण न करने वाले अफसरों को फटकार लगाई और भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। अनुुपालन रिपोर्ट न देने वाले चार अफसरों का वेतन रोकने की कार्रवाई की है।
विकास भवन के आंबेडकर सभागार में आयोजित किसान दिवस के मौके पर अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर ने पिछले दिवस के दौरान उठी समस्याओं के साथ ही उसके निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों से सवाल-जवाब किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग व खंड विकास अधिकारी खेसरहा की ओर से अनुपालन आख्या प्रस्तुत न करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। सीडीओ ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सभी का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश दिया। इस बीच किसानों ने छुट्टा पशु, सोलर पंप, ढेबरुआ में बिजली कनेक्शन के बाद रसीद न देने का मामला सहित खाद समितियों पर खाद न होने की समस्या उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि हर हाल में किसानों के काम होने चाहिए। अगर लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी। इस बीच किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष इश्तियाक अहमद की ओर से 24 सूत्री पत्र प्रभारी को सौंपते हुए निस्तारण का अनुरोध किया है। अधिशासी अभियंता सिंचाई आरके सिंह, अधिशासी अभियंता नलकूप खंड त्रयम्बक सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम पवन यादव, उप कृषि निदेशक एलबी यादव, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed