फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   meeting against dowary

Siddharthnagar News: ''दहेज प्रथा को रोकने के लिए आगे आएं''

Sun, 22 Oct 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 22 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
meeting against dowary
फोटो- है
विज्ञापन

इटवा ब्लॉक क्षेत्र के रेहरा उर्फ भैसाही में गद्दी समाज की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। इटवा ब्लॉक क्षेत्र के रेहरा उर्फ भैसाही में रविवार को एक कदम इल्म की ओर पर अखिल भारतीय गद्दी समाज की बैठक हुई। इसमें शिक्षा पर जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि दाऊद अहमद ने कहा कि सुखमय जीवन जीने के लिए शिक्षा बहुत ही आवश्यक है। आज हमारा समाज शिक्षा, सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक रूप से बहुत पिछड़ा हुआ है। इस पिछड़ेपन का कारण अशिक्षा है। इसलिए आप सभी लोग एक रोटी कम खाएं। लेकिन अपने बच्चों का जरूर शिक्षित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सभी जिलों में अभियान चलाना होगा। इसके लिए जल्द ही हम समाज के प्रमुख लोगों से मिलकर प्रमुख स्थानों पर विद्यालय की स्थापना की जाएगी। इसी अवसर पर एम्स के चिकित्सक डॉ. आबिद ने कहा कि इधर कुछ वर्षों से हमारे समाज में दहेज की प्रथा बढ़ रही है। हमें इस पर लगाम लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों के प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेने पर जोर दिया। पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम ने लोगों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नफीस चौधरी, शाहिद सिराज, अनावरुद्दीन उर्फ अन्नू, मोबीन गद्दी, कमाल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed