{"_id":"6a0245918cb1fbb1570cd3a0","slug":"media-workshop-organized-regarding-self-enumeration-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-158000-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्वगणना को लेकर मीडिया कार्यशाला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्वगणना को लेकर मीडिया कार्यशाला आयोजित
Tue, 12 May 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 12 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7 मई से 21 मई तक घर बैठे भर सकेंगे जनगणना विवरण
22 मई से 20 जून तक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे प्रगणक
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश में जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों की कार्यशाला आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) गौरव श्रीवास्तव ने की। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि स्वगणना के दौरान भरी गई अधिकांश जानकारियों में घर पहुंचने वाले प्रगणक संशोधन कर सकेंगे, लेकिन परिवार के मुखिया का नाम एक बार दर्ज होने के बाद बदला नहीं जा सकेगा। जनगणना के तहत स्वगणना की प्रक्रिया सात मई से शुरू हो चुकी है, जो 21 मई 2026 तक चलेगी। नागरिक प्रतिदिन सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक स्वयं स्वगणना कर सकेंगे। इसके बाद 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना के 33 प्रश्नों से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि स्वगणना पूरी होने के बाद नागरिकों को 11 अंकों की सीड प्राप्त होगी। 22 मई से 20 जून तक घर-घर पहुंचने वाले प्रगणक इस सीड के माध्यम से जानकारी का सत्यापन करेंगे।