{"_id":"61ddb57c5bbf301153520792","slug":"mau-s-nuruslam-got-first-place-in-tilawate-quran-competition-siddharthnagar-news-gkp4233168173","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलावते-कुरान प्रतियोगिता में मऊ के नुरुस्लाम को प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलावते-कुरान प्रतियोगिता में मऊ के नुरुस्लाम को प्रथम स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलावते-कुरान प्रतियोगिता में मऊ के नुरुस्लाम को प्रथम स्थान
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। नगर के बैदौलागढ़ स्थित दारुल उलूम के संस्थापक मौलाना हफीजुल्लाह की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को तिलावते कुरान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई जिलों में संचालित हो रहे मदरसा विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम मऊ के नुरुस्लाम मिला। दूसरा व तीसरा स्थान गोंडा के अब्दुल खालिक व मोहम्मद अली ने प्राप्त किया।
एएमयू के पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक प्रो. शहजाद अहमद ने कहा कि क्षेत्र के निर्धनों को शिक्षा दिलाने में मौलाना हफीजुल्लाह ने बड़ा योगदान दिया। पिछड़े क्षेत्र में उन्होंने शिक्षा की अलख जगाई। मदरसे में न केवल दीनी, बल्कि आधुनिक शिक्षा व तकनीकी शिक्षा भी बच्चों को दी जाती है। प्रतियोगिता का निर्णायक कारी खलकुल्लाह, कारी गयासुद्दीन व अबरार रजा रहे।
विजयी छात्रों को नगदी समेत शील्ड देकर सम्मानित करने के साथ अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान मौलाना शफीक निजामी, सैयद अजमल हुसैन, मौलाना मकसूद अकरम, मुफ्ती इजहार, अब्दुल्लाह निजामी, फैजान फारुक, डॉ. मोहम्मद हुसैन, ताहिर हुसैन, मोहम्मद शमीम, करम हुसैन, पुत्तन, इरफान मिर्जा, शब्बन, अहमद फारुकी, कमर निजामी, गुलाम मुस्तफा, मारूफ हुसैन आदि मौजूद रहे।