फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mastermind of making cooker bomb arrested

Siddharthnagar News: कूकर बम बनाने का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Fri, 05 Sep 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 05 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Mastermind of making cooker bomb arrested
खुनुवां। नेपाल के कपिलवस्तु जिले के मायादेवी ग्रामीण नगर पालिका एक पकड़ी स्थित पान की दुकान पर चेतावनी संदेश के साथ कूकर बम छोड़ा गया था। इसके मास्टरमाइंड को तीन महीने बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक रितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने कपिलवस्तु नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11, रेहरा स्थित हकीम मुसलमान को उसके घर से गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी घटना में सुद्धोधन ग्रामीण नगर पालिका-6 के मनखोरिया निवासी कपिलदेव लोनिया और सुशील कुमार लोनिया को गिरफ्तार किया गया था। 31 मई को सुबह करीब छह बजे तार में लिपटे कूकर बम जैसी दिखने वाली एक चीज मिली थी। कूकर पर एक पर्चा चिपका हुआ थाए जिस पर चेतावनी लिखी थी कि दलालों अगर तुम नहीं सुधरे तो तुम्हारे घर पर भी ऐसा हो सकता है। पुलिस उपाधीक्षक सिंह ने बताया कि अदालत ने आरोपी की रिमांड बढ़ा दी है और कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed