फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Master roll of 231 workers is zero... Notice to Secretary-Technical Assistant

Siddharthnagar News: 231 श्रमिकों का मास्टर रोल शून्य... सचिव-तकनीकि सहायक को नोटिस

Mon, 18 Mar 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 18 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Master roll of 231 workers is zero... Notice to Secretary-Technical Assistant
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के ग्राम पंचायत गड़रखा में दो स्थानों पर कार्य के लिए 18 मार्च को 231 श्रमिकों का मास्टर रोल निकाला गया था। जांच के दौरान कोई श्रमिक नहीं मिलने पर बीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव व तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 18 मार्च का मास्टर रोल शून्य कर दो दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बढ़नी ब्लाॅक के गड़रखा में मारुफ के खेत से अजीम अली के खेत तक नाला खुदाई कार्य व बरकत के खेत से पप्पू के खेत तक नाला निर्माण कार्य की शिकायत विधायक विनय वर्मा से एक क्षेत्रीय व्यक्ति ने किया। विधायक ने तत्काल बढ़नी बीडीओ श्याम मनोहर मुरली मिश्र से जांच करवाने के लिए कहा। बीडीओ ने एपीओ सिराज अहमद से जांच करवाया तो पता चला कि दोनों कार्यों में 231 श्रमिकों का मास्टर रोल निर्गत है, लेकिन कार्य स्थल पर एक भी मजदूर कार्य करते नहीं पाया गया। इसके बाद बीडीओ ने गड़रखा के पंचायत सचिव संजय कुमार व तकनीकी सहायक राकेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत गड़रखा के 18 मार्च का मास्टर रोल शून्य करते हुए अवगत कराएं व दो दिन में स्पष्टीकरण देते हुए यह बताएं कि किन परिस्थितियों में ऐसा किया गया।
विज्ञापन


इस संबंध में बढ़नी बीडीओ श्याम मनोहर मुरली मिश्र ने बताया कि जांच के दौरान शिकायत के सही मिलने पर एक दिन का मास्टर रोल जीरो करने का निर्देश दिया गया और दो दिन पहले सचिव व तकनीकी सहायक को दो दिन में स्पष्टीकरण देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed