फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   marrige

14 ब्लॉकों में 370 शादी कराने का लक्ष्य

Thu, 29 Aug 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
marrige
14 ब्लॉकों में 370 शादी कराने का लक्ष्य
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने भेजा खंड विकास अधिकारियों को पत्र
डुमरियागंज और खुनियांव में 40-40 युगल को ढूंढने की जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत जिले के 14 ब्लॉकों में 370 युगल को खोजने का लक्ष्य रखा है। इसे लेकर समाज कल्याण अधिकारी ने सभी ब्लॉकों के बीडीओ को पत्र भेजा है। सबसे अधिक डुमरियागंज और खुनियांव ब्लॉक में 40-40 और सबसे कम बर्डपुर ब्लॉक में 12 युगल का लक्ष्य दिया गया है।
समाज कल्याण अधिकारी ने बताया है कि पूरे जिले में 1199 ग्राम पंचायतें हैं। ऐसे में अगर एक-एक ग्राम पंचायत से सेक्रेटरी कम से कम एक लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन करवाएं, तो करीब 1200 लाभार्थी जोड़ों की शादी का ऐतिहासिक रिकार्ड बनाया जा सकता है। शारदीय नवरात्र को देखते हुए नवंबर में शादी होगी। ग्राम पंचायतों की वार्डों के मुताबिक 1053 का जोड़ों के शादी के लक्ष्य के सापेक्ष उसके 35 प्रतिशत जोड़ों का लक्ष्य निर्धारित कर ब्लॉकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें सबसे अधिक डुमरियागंज और खुनियांव ब्लॉक में 40-40 और सबसे कम बर्डपुर ब्लॉक में 12 जोड़ों का लक्ष्य दिया गया है। डुमरियागंज बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि ने बताया कि पत्र मिलने के बाद जोड़ों को खोजकर उसका रजिस्ट्रेशन करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया कि डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के लाभार्थी ब्लॉक कार्यालय या अपने सेक्रेटरी से मिलकर रजिस्ट्रेशन करवा लें।
विज्ञापन

किन ब्लॉकों में कितने जोड़ों के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य
डुमरियागंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत बांसी व बढ़नी ब्लॉक को 25-25, भनवापुर 39, बर्डपुर 12, डुमरियागंज व खुनियांव 40-40, इटवा 31, जोगिया 21, खेसरहा 30, लोटन 16, मिठवल 37, नौगढ़ 17, शोहरतगढ़ 22 व उस्का बाजार ब्लॉक को 15 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन कराकर योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed