फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Married woman's body found hanging, case filed against three

Siddharthnagar News: विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, तीन पर केस

Thu, 17 Jul 2025 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, case filed against three
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के मितवा गांव में बुधवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटका मिला है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति, सास और ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के मिठौवा गांव निवासी सोनू की शादी अप्रैल 2025 में रंजना (19) पुत्री राधेश्याम निवासी भावपुर थाना बांसी के साथ तीन माह पूर्व हुई थी। देर रात उनका शव छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका मिला। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। नायब तहसीलदार इटवा राघवेंद्र पांडेय भी पहुंच गए। मायके वालों को जानकारी हुई तो रोते बिलखते वहां पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रंजना के पिता राधेश्याम ने तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार की दिन में ही बेटी ने अपनी मां को फोन किया था कि मुझे लेने कब आओगी। मां ने कहा कि 19 को तुम्हारे पिता पंचमी की त्योहारी लेकर आएंगे, उन्हीं के साथ चली आना। शाम के समय लड़की के भाई से उसकी सास की बात हुई कि रंजना से बात करा दो, सास ने कहा कि उसे दवा के लिए अस्पताल लाई हूं और बात नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन घंटे बाद सास ने फोन किया कि आपकी बहन ने फांसी लगा ली है। तहरीर में पिता ने पति सोनू, सास सूर्यमती, ससुर कम्मल पर हत्या कर लाश को छत की कुंडे से लटकाने का आरोप लगाया। इस संबंध मिश्रौलिया थानाध्यक्ष नारायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed