{"_id":"60d35e398ebc3ed78077f197","slug":"married-woman-s-body-found-in-pond-siddharthnagar-news-gkp3992169104","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, तालाब में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, तालाब में मिली लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की तालाब में मिली लाश
पथरा थानाक्षेत्र के भतिजवापुर गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। थानाक्षेत्र के भतिजवापुर गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। घर के बगल तालाब में उसकी लाश मिली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के भतिजवापुर गांव निवासी गेल्हई ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी पुत्रवधू अनारमती देवी (22) पत्नी सुरेंद्र बुधवार सुबह पांच बजे घर के पीछे तालाब के पास नल से पानी भरने गई थी। पानी भरने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष पथरा सर्वेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। यदि कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।