फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Married woman's body found hanging from a noose

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 09 Sep 2021 10:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

बांसी। कोतवाली क्षेत्र के गुलरिया राजा गांव में बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। कमरे में पंखे में लगाए गए फंदे से लटका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गुलरिया राजा निवासी राजेश कुमार की पत्नी नीतू (19) का उनके ही कमरे में छत के पंखे से फंदे से लटका हुआ शव पाया गया। उस समय केवल उनकी जेठानी और चचेरे ससुर मौजूद थे। घटना की सूचना पाते ही कोतवाली बांसी के उप निरीक्षक शेषनाथ यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना से संबंधित जानकारी परिवारीजनों से ली। बताया गया कि मृतका नीतू का मायका थाना मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बड़हर घाट में है।
विज्ञापन

नीतू की शादी छह माह पूर्व गुलरिया राजा निवासी राजेश के साथ हुई थी। नीतू के पति राजेश अभी कल ही दिल्ली से आए थे और एक दिन बाद यह घटना हो गई। प्रभारी कोतवाल देव आनंद उपाध्याय ने बताया कि घटना से मृतका के मायके वालों को भी अवगत करा दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी किसी तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मृतका के पिता बहरैची ने मौखिक सूचना देकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed