{"_id":"69ed27a533d439d71f0fabf8","slug":"marks-not-according-to-hard-workhope-in-scrutiny-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-157170-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मेहनत के मुताबिक नंबर नहीं...स्क्रूटनी में उम्मीदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मेहनत के मुताबिक नंबर नहीं...स्क्रूटनी में उम्मीदा
Sun, 26 Apr 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। पेपर अच्छा गया था, फिर भी नंबर कम आए। रिजल्ट के बाद ऐसे सवालों से जूझ रहे छात्रों के लिए अब उम्मीद की एक खिड़की खुली है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2026 की कॉपियों की स्क्रूटनी शुरू कर दी है लेकिन राहत का यह रास्ता लंबा नहीं बल्कि 17 मई के बाद दरवाजा बंद हो जाएगा।
रिजल्ट आने के बाद जिले भर में कई छात्र अपने अंकों को लेकर असमंजस में हैं। कहीं टॉप करने की उम्मीद थी और नंबर औसत आए, तो कहीं पास होने भर के अंक। ऐसे में स्क्रूटनी की प्रक्रिया छात्रों के लिए भरोसे का विकल्प बनकर सामने आई है।
परिषद की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, स्क्रूटनी के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे। छात्र विषयवार आवेदन कर सकते हैं और प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए 500 रुपये शुल्क तय किया गया है। लिखित और प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए अलग-अलग शुल्क देना होगा। डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी निकालकर, शुल्क जमा करने के चालान के साथ संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में भेजना अनिवार्य है। यह पूरी प्रक्रिया 17 मई तक हर हाल में पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
परिषद ने साफ किया है कि इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और ऑफलाइन भेजे गए फॉर्म सीधे खारिज कर दिए जाएंगे।े