{"_id":"653182e2b9e72d5d020ce304","slug":"market-decorated-during-navratri-women-are-doing-a-lot-of-shopping-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-6851-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नवरात्र में सजा बाजार, महिलाएं कर रही खूब खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नवरात्र में सजा बाजार, महिलाएं कर रही खूब खरीदारी
विज्ञापन
शहर के कपड़े की दुकान पर खरीददारी करती महिलाएं। संवाद
- नवरात्र लगते ही त्योहार का सीजन शुरू हो जाता है, जिससे लोग खरीदारी अधिक कर रहे हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नवरात्र में बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महिलाएं बाजारों में खूब खरीदारी कर रही हैं। इस बार नवरात्र आते ही बाजार गुलजार हो गए हैं। कपड़ों की दुकानों पर सबसे अधिक खरीदारी हो रही है। इससे ग्राहकों की काफी भीड़ नजर आ रही है।
महिलाओं ने नवरात्र में पहनने के लिए नई वस्त्रों की खरीदारी शुरु कर दी है। कपड़ा व्यापारी, आभूषण व्यापारी और अन्य व्यापारी दीपावली तक बाजारों में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि नवरात्रों की शुरुआत काफी अच्छी रही। दीपावली तक बाजार गुलजार रहेंगे।
कपड़ा व्यापारी ऋषभ टिबड़ेवाल ने बताया कि नवरात्रों में कपड़ों की खूब खरीदारी हो रही है। महिलाओं की सबसे पहली पसंद अरगेंजा, लिलेन, सिक्वेन्स, सिफान, ब्रासों की साड़ियां पसंद कर रही है। अबकी बार दुकान पर नई डिजाइन की साड़ियां मंगवाई हैं, जो महिलाओं की पहली पसंद बन रही है। कपड़ा व्यापारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कुर्ती पैंट, कार्डिगन, जिंस टाॅप युवतियों को काफी पसंद आ रहा है, त्योहार के चलते इन सभी कपड़ों पर छूट भी दी गई है। इस बार लोग सबसे अधिक खरीदारी कर रहे है। महिलाएं दशहरा में पहनने के लिए कपड़ा और साड़ी की खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
-- --
आए हैं कई प्रकार के छूट
शो रूम के मालिक सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि त्योहारी सीजन में कपड़ों के नई डिजाइनाें की रेंज आ गई है। नवरात्र में ग्राहकों की संख्या बढ़ी है तो खरीदारी पर अच्छे ऑफर भी हैं। निर्धारित रुपये की खरीद पर छूट दी जा रही है, जबकि दो सेट कपड़े में एक सेट कपड़ा फ्री का भी ऑफर है। इसी प्रकार अन्य शो रूम मेंं भी ऑफर है।