{"_id":"64f22648b62ddb5a7e0068b1","slug":"mark-sick-animals-by-campaigning-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-3962-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर बीमार पशुओं को चिन्हित करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर बीमार पशुओं को चिन्हित करें : डीएम
Fri, 01 Sep 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में लंपी स्किन डिजीज एलएसडी की रोकथाम को लेकर बैठक करते डीएम संजीव रंजन। संव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। गोवंश में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) के लक्षण वाले पशुओं काे अभियान चलाकर चिन्हित करें तथा संभावित लक्षण वाले पशुओं का सैंपलिंग कराये, जहां पर लक्षण वाले पशु मिले उस ब्लाक में वृहद रूप में टीकाकरण करायें।
ये बातें, जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कलक्ट्रेट सभागार में गोवंश में लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए आयोजित जनपद स्तरीय बैठक में कही। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से गोवंश में लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत एवं खंड विकास अधिकारी को भी अपने क्षेत्र केे गोशाला में डाक्टर की टीम द्वारा पशुओं का जांच कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को लंपी स्किन डिजीज के लक्षण एवं बचाव के बारे में पंपलेट आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। प्रभारी सीडीओ व पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी ने कहा कि पशुपालकों को जागरूक करने से ही इस बीमारी पर नियंत्रण किया जा सका है। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जीवन लाल, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति मौजूद रहे।