{"_id":"661c3ec242b7180694095104","slug":"march-carried-out-on-international-border-security-arrangements-tested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-115870-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अंतरर्राष्ट्रीय सीमा पर किया मार्च, परखी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अंतरर्राष्ट्रीय सीमा पर किया मार्च, परखी सुरक्षा व्यवस्था
Mon, 15 Apr 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
- लोटन पुलिस और एसएसबी के जवानों ने किया संयुक्त मार्च
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोकसभा दृष्टिगत थाना लोटन पुलिस, एसएसबी व नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम के साथ भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मार्च किया। सुरक्षा का जायजा लिया और आने-जाने वाले संदिग्धों से पूछताछ की।
लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए लोटन पुलिस, एसएसबी व नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम के साथ भारत-नेपाल अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर पैदल गस्त किया गया। इस दौरान संयुक्त टीम की ओर से संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहनों की सघन चेकिंग की गई। बॉर्डर पर सभी वाहनों की चेकिंग कराने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
आम जनमानस में सुरक्षा का अहसास कराते हुए आपस में सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। सीमावर्ती गांव के लोगों को बताया गया कि अगर किसी की गतिविधि संदिग्ध लगे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस आगे बढ़कर कार्रवाई करेगी। बार्डर पर कोई संदिग्ध आते हुए दिखे तो भी बताएं। सीमा की सुरक्षा में सभी के सहयोग की जरूरत है। इस दौरान लोटन कोतवाल आदि मौजूद रहे।