फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Many teachers found absent in inspection, sought clarification

Siddharthnagar News: निरीक्षण में कई शिक्षक मिले अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 05 Aug 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 05 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Many teachers found absent in inspection, sought clarification
छात्रों की कम उपस्थिति पर बीईओ ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


सिद्धार्थनगर। बीईओ डुमरियागंज ने शुक्रवार को ब्लाॅक क्षेत्र के कई परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें दो शिक्षक बिना किसी सूचना या अवकाश के अनुपस्थित मिले, जिन्हें नोटिस देकर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं विद्यालयों में छात्रों की कम उपस्थित पर नाराजगी जाहिर करते हुए नामांकन पर जोर देने की बात कही।
बीईओ संजय कुमार कंपोजिट विद्यालय औसाकुइंया पहुंचे तो वहां तैनात दो शिक्षक अरुण कुमार व अनिल कुमार बिना किसी छुट्टी के अनुपस्थित मिले। 154 के सापेक्ष 103 बच्चे उपस्थित मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुसुम्ही में शिक्षक तो सब मिले छात्रों की उपस्थित बहुत कम रही। 65 नामांकन के सापेक्ष 14 बच्चे ही उपस्थित रहे। जिस पर प्रधानाध्यापक को उपस्थित बढ़ाने के अभिभावकों से प्रतिदिन संपर्क करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बदरपुर में सभी शिक्षक उपस्थित मिले, मध्यान्ह भोजन बन रहा था। कन्या कंपोजिट विद्यालय डुमरियागंज में एक अनुदेशक छुट्टी पर मिले। 319 नामांकन के सापेक्ष मात्र 116 बच्चे कक्षाओं में मिले। स्मार्ट क्लास अब तक संचालित न होने की जानकारी बच्चों से मिलने पर प्रधानाध्यापक व विज्ञान शिक्षक पर बिफर पड़े और तत्काल संचालन का निर्देश दिया। यहां 12 शिक्षक व अनुदेशकों में मात्र 2 शिक्षकों की शिक्षक डायरी पूर्ण मिली। जिस पर बीईओ ने बच्चों का शैक्षिक अधिगम का स्तर बढ़ाने पर जोर देने का निर्देश दिया। बच्चों की उपस्थित कम देख प्रधानाध्यापक कमल मोहनी को अभिभावकों से मोबाइल के सहायता से संपर्क स्थापित कर पाल्यों को भेजने की अपील करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed