फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mantra given to workers to connect voters

Siddharthnagar News: वोटरों को जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

Sun, 27 Aug 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 27 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mantra given to workers to connect voters
सिद्धार्थनगर। वोटर चेतना अभियान के तहत शनिवार को भाजपा मंडल इटवा की बैठक हुई। इसमें वोटरों को जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया गया। जिला महामंत्री विजयकांत चतुर्वेदी ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव के पूर्व बनने वाली मतदाता सूची पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 18 वर्ष अथवा उससे अधिक उम्र वालों का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जाना। इटवा मंडल के प्रभारी अजय पांडेय ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर मजबूती से लग जाएं। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को साकार करने के लिए जी-जान से जुट जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही भाजपा की सरकार बनती आई है। ऐसे में एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने के लिए आज ही से लोगों के घरों पर जाकर सरकार की नीतियों को बताएं और भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर रामशब्द उपाध्याय, राम प्रकाश शुक्ल, रमाकांत मौर्य, माया मिश्र, सदानंद शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, विधानसभा इटवा के खुनियांव मंडल की खुनियांव में हुई बैठक में भाजपा के जिलामंत्री कृष्णा मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आप सब सजग रहें और 18 वर्ष अथवा इससे अधिक उम्र वालों का नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करा दें। यही नहीं, मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर जाने के लिए भी प्रेरित करें। उनसे उनके मतों की कीमत बताएं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अशोक पाठक, शिवा गौतम, वरुण, कमल द्विवेदी, हरीश कृष्ण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed