फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mana Khichdi Parva with devotion and enthusiasm

Siddharthnagar News: श्रद्धा और उत्साह के साथ से मना खिचड़ी पर्व

Thu, 15 Jan 2026 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mana Khichdi Parva with devotion and enthusiasm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मकर संक्रांति का पर्व बृहस्पतिवार को श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। मकर संक्रांति को केवल ऋतु परिवर्तन का संकेत नहीं माना जाता, बल्कि इसे दान, पुण्य, संयम और नए आरंभ का विशेष पर्व कहा गया है। इसलिए लोगों ने सुबह स्नान, पूजन और दान कर खिचड़ी खाई। शहर समेत जिले के कई स्थानों पर सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाना, खाना और दान करना परंपरा है। इसके पीछे आस्था और सामाजिक भावना जुड़ी है। इस दिन किया गया दान विशेष फल देता है। खिचड़ी में प्रयुक्त चावल, दाल और घी को सात्विक आहार माना गया है। शहर के शिवपुरी कॉलानी स्थित शिमंदिर पर सहभोज में नवीन श्रीवास्तव व आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जगदीशपुर में सहभोज में श्रीराम रस्तोगी, नंदलाल और अजय आदि मौजूद रहे। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के देईंपार, डुमरियागंज राप्ती नदी घाट, भारतभारी व भानपुररानी स्थित भुवनेश्वरनाथ मंदिर पर खिचड़ी भोज हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान ओमप्रकाश श्रीवास्तव, संतोष, शमभू, लक्ष्मण अग्रहरि, गणेश अग्रहरि, विष्णु श्रीवास्तव, उदयभान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान मंदिर में डीएम ने वितरित किया प्रसाद: हनुमान मंदिर पर खिचड़ी सहभोज में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन शामिल हुए। जिलाधिकारी द्वारा मंदिर में पूजा करने के बाद श्रद्धालुओं में खिचड़ी का वितरण किया तथा सभी को शुभकामनाएं दी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अजय सिंह, ड्यूक सिंह, विपुल शुक्ल, पप्पू आदि उपस्थित रहे। भाजपा नेता ने आयोजित किया सहभोज: हनुमान मंदिर में भाजपा नेता गुड्डू त्रिपाठी की ओर से खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने पूजा अर्चन के बाद सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कन्हैया पासवान, पं. श्यामनरायन चौबे, ओमप्रकाश चौबे, फतेबहादुर सिंह, प्रभात शुक्ल, सुधीर पांडेय फरसा बाबा आदि मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं: इटवा। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है, जो जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और आशा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति सामाजिक समरसता, परंपराओं और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देती है।
उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचकर खिचड़ी चढ़ाई और मुख्यमंत्री तथा गोरक्ष पीठाधीश्वर पूज्य योगी आदित्यनाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed