फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Man who went out for a walk died due to drowning in the pond

टहलने निकले व्यक्ति की पोखरे में डूबने से मौत

Wed, 18 May 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Man who went out for a walk died due to drowning in the pond
टहलने निकले व्यक्ति की पोखरे में डूबने से मौत
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के पुराने नौगढ़ में पानी टंकी के पास स्थित पोखरे में डूबने से एक व्यक्ति की जान चली गई। वह बुधवार की भोर में घर से टहलने निकला था। तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दो माह में पोखरे में डूबने से यह दूसरी मौत है।
सदर थाना क्षेत्र के पुराने नौगढ़ के सरयू नगर मोहल्ला निवासी राधेश्याम गुप्ता (50) बुधवार की भोर में घर से टहलने निकले थे। सुबह जब परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की तो पता चला कि पानी की टंकी के पास स्थित तालाब में कोई में डूब गया है। उन्होंने मौके पर पहुंच मृतक की शिनाख्त राधेश्याम के तौर पर की। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में आसपास के लोगों ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वह पानी के टंकी के पास स्थित पोखरे के पास से जाते समय फिसल कर गिर गए और डूबकर उनकी मौत हो गई। पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर गया था। एसओ सदर तहसीलदार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दर्ज करने की मांग
नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एसपी अग्रवाल ने कहा कि सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। दो माह में पोखरे में डूबने से दो लोगों की जान जा चुकी है। इस मामले में नगर पालिका के विरुद्ध आपराधिक केस दर्ज होना चाहिए।

होली के दिन डूबा था युवक
नगर पालिका परिषद की ओर से सुंदरीकरण कराने के कार्य के बाद पुरानी नौगढ़ के पोखरे में डूबने से दो माह में दो लोगों की मौत हो गई। बीते मार्च में होली के दिन भी इसी पोखरे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, पोखरे में डूबने से पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि यदि पोखरे के किनारे रेलिंग होती तो गिरने वाले व्यक्ति को सहारा मिल सकता था। मौके पर लोगों को रोकने-टोकने वाले लोग मौजूद हों तो भी बचाव हो सकता है। वहीं नगर पालिका परिषद के प्रभारी ईओ/ एसडीएम विकास कश्यप ने कहा कि सुरक्षा के लिए रेलिंग की आवश्यकता नहीं है। पोखरे की चहारदीवारी और गेट है, फिर भी लोग अंदर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed