{"_id":"626d72339399b43d954f9f0e","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-in-siddharthnagar-siddharthnagar-news-gkp435264631","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की जान गई
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर शनिवार सुबह साढ़े सात बजे शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन के उत्तर फाटक के पास गोरखपुर से मुंबई की तरफ जाने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
बस्ती जनपद निवासी राकेश उर्फ रिंकू (40) शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के छतहरी गांव के वीरेंद्र, ग्रामीण स्टेडियम के बगल अपनी ससुराल में रहते थे। बताया जा रहा है कि शनिवार को वह सुबह शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन के उत्तर फाटक की तरफ टहलने गए थे।
पटरी को पार करते समय गोरखपुर से मुंबई की तरफ जाने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की चपेट में वह आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने रेलवे विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस व रेलवे की जीआरपी पुलिस पहुंचकर शव का पंचनामा किया।