फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Man arrested for attacking friend with knife

Siddharthnagar News: दोस्त पर चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Apr 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 01 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for attacking friend with knife
पथरा। क्षेत्र के एक गांव में अपने ही मित्र पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी समीर अहमद अंसारी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी समीर अहमद अंसारी, निवासी ग्राम बसडीला मोदी नानकार, थाना पथरा, को पथरा बाजार स्थित पावर हाउस के पास उस समय पकड़ा गया, जब वह भागने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। आरोपी समीर अचानक अपने साथी अशफाक के घर पहुंचा और उसकी भाभी शबनम से अशफाक के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि वह गांव के पोखरे पर गया है। इसके बाद आरोपी मौके पर पहुंचा और अशफाक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अशफाक ने किसी तरह अपने भाई सरवर आलम को फोन कर वारदात की सूचना दी। परिजन उसे तत्काल बस्ती के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि अशफाक की उसकी भाभी से मोबाइल पर बातचीत होती थी, जिससे वह नाराज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed