फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mamta won in 400-800 meter race and Bhama won in long jump.

Siddharthnagar News: 400-800 मीटर दौड़ में ममता और लंबी कूद में भामा ने मारी बाजी

Tue, 01 Apr 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Mamta won in 400-800 meter race and Bhama won in long jump.
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी चलांग ल
-पहले दिन एथलेटिक्स, जूडो, कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय युवा कल्याण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 400-800 मीटर दौड़ में ममता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सोनू गुप्ता ने किया।
एथलेटिक्स सीनियर बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में भामा ने प्रथम, सीखा ने द्वितीय व नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग में सिराज ने प्रथम, सतेंद्र ने द्वितीय व उपेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग के 400 मीटर दौड़ में ममता ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग में अर्जुन ने प्रथम व मुकेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के 800 मीटर दौड़ में ममता ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में मुकेश ने प्रथम व गौतम यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


लंबी कूद बालिका वर्ग में भामा प्रथम व अपूर्वा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग में अजय निषाद ने प्रथम व आशीष को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। सब जूनियर कुश्ती के 45 किलो वर्ग में चंद्रकांत ने प्रथम, संजीत लोधी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 48 किलो भार वर्ग में सर्वजीत ने प्रथम व आदित्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 51 किलो भार वर्ग में अंश मिश्रा ने प्रथम व विवेक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर कुश्ती के 57 किलाे भार वर्ग में शैलेष ने प्रथम व शनी कन्नौजिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 61 किलो भार वर्ग में अर्जुन यादव ने प्रथम, सुग्रीव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर कुश्ती के 65 किलो भार वर्ग में रामकरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूडो सब जूनियर 25 से 30 किलो भार वर्ग में समर वर्मा ने प्रथम व 30 से 35 किलो भार वर्ग में शौर्य प्रताप चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 35 से 40 किलो भार वर्ग में कौस्तुभ मुकेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूडो सीनियर वर्ग में 60 से 66 भार वर्ग में शनी कन्नौजिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जूडो सब जूनियर बालिका वर्ग में साक्षी मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

भारोत्ताेलन जूनियर वर्ग में हिंमाशु चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर वर्ग में रितेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, दीपक गुप्ता, देवेंद्र पांडेय, गंगा प्रसाद प्रजापति, बलवंत, रत्नेश सिंह, सुमन सिंह, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, महेश्वरी पाठक, शशिकांत सत्येंद्र गुप्ता व सुनील चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed