फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Make farmers aware to use organic instead of chemicals

Siddharthnagar News: रासायनिक की जगह जैविक प्रयोग के लिए किसानों को करें जागरूक

Fri, 27 Dec 2024 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Make farmers aware to use organic instead of chemicals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। न्यायाधीश व सदस्य राष्ट्रीय हरित अधिकरण नई दिल्ली डाॅ. अफरोज अहमद ने शुक्रवार को जिला पर्यावरण योजना से संबंधित बिंदुओं को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, तरल अपशिष्ट प्रबंधन व अन्य विषयों पर समीक्षा की गई। उन्होंने कृषि क्षेत्रों में रासायनिक की जगह जैविक का प्रयोग कराने पर जोर दिया।
सदस्य एनजीटी डाॅ. अफरोज अहमद ने जनपद के गंगा ग्रामों में गंगा जैविक कृषि, पराली प्रबंधन, जमुआर नदी के पुनरुत्थान एवं मत्स्यकी के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए डीएम /अध्यक्ष जिला पर्यावरण गंगा समिति को बधाई दी। सदस्य एनजीटी द्वारा कृषि क्षेत्रों में कीटनाशक एवं रासायनिक खादों के उपयोग की जगह जैविक जैसे नीम, गौमूत्र आदि के प्रयोग को प्रोत्साहित करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

साथ ही किसानों की आय बढ़ाने हेतु विभिन्न सुझाव दिए। परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति एवं जिला कृषि अधिकारी को कृषि क्षेत्र में नई योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन हेतु समन्वय स्थापित कर जिला प्रशासन के नेतृत्व में लागू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मृदा के महत्व को समझाते हुए मृदा संरक्षण एवं फलाई एस. ईंट के निर्माण को प्रोत्साहित करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक की समाप्ति पर्यावरण को अपना धरोहर एवं संरक्षण को अपना धर्म बताते हुए संपन्न हुई। बैठक के बाद जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. द्वारा भगवान गौतम बुद्ध की स्मृति एवं कालानमक चावल भेंट एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed