फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mahashivratri today, Shiva devotees will perform Jalabhishek

महाशिवरात्रि आज, शिवभक्त करेंगे जलाभिषेक

Mon, 28 Feb 2022 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri today, Shiva devotees will perform Jalabhishek
महाशिवरात्रि आज, शिवभक्त करेंगे जलाभिषेक
विज्ञापन

शिवालयों में पूजन की भव्य तैयारी, जगह-जगह लगेंगे मेले
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। सभी शिवालय में भव्य तैयारी की गई है। महाशिवरात्रि को लेकर भक्त उत्साहित दिख रहे हैं। नगर के रामलीला मैदान स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आधुनिक सजावट की गई है। मंदिर सहित आसपास के क्षेत्रों की सफाई कराई गई है। मंदिर को आधुनिक लाइट से सजाया गया है। इसी तरह नगर के अन्य शिव मंदिरों की भी सजावट की जा रही है। प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी पं. राकेश शास्त्री ने कहा कि महाशिवरात्रि पर एक मार्च को धनिष्ठा नक्षत्र व परिघ योग बन रहा है। धनिष्ठा के बाद शतभिषा नक्षत्र रहेगा। परिघ के बाद शिव योग रहेगा। सूर्य और चंद्र, कुंभ राशि में रहेंगे। इसे खास संयोग माना जा रहा है। महाशिवरात्रि के एक दिन पहले बारिश की संभावना दिख रही है, इसे शुभ माना जा रहा है। पंडित राकेश शास्त्री ने बताया कि फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का पर्व सुबह 3 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर बुधवार दो मार्च को सुबह 10 बजे तक रहेगा। रात्रि में पूजन का शुभ समय शाम 6 बजकर 22 मिनट से शुरू होकर रात 12 बजकर 33 मिनट तक है। महाशिवरात्रि पर चार पहर की पूजा होती है।

शिव मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
डुमरियागंज। भगवान शिव के जलाभिषेक, पूजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार की सुबह से ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक, पूजन, अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहेगी। इस दौरान तहसील क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में मेले भी लगेंगे। मंदिर परिसर व मंदिरों को विधिवत ढंग से सजाया गया है। हर-हर महादेव और जय शिव शंकर की गूंज अभी से ही सुनाई देने लगी है। महाशिवरात्रि पर प्राचीन शिव मंदिर भारतभारी, देईंपार, हल्लौर, शाहपुर, रमवापुर नेबुआ, भानपुररानी, कटेश्वरनाथ सहित विभिन्न शिव मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा के लिए जुटेंगे। वहां पर भजन कीर्तन का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहेगा। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिरों को विद्युत झालरों से सजाया गया है। पर्व को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed