{"_id":"627161024c4ffa2936078228","slug":"madrasa-board-exam-will-be-monitored-by-camera-siddharthnagar-news-gkp4355896145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरे की निगरानी होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरे की निगरानी होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैमरे की निगरानी होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा
सिद्धार्थनगर। मदरसा बोर्ड की परीक्षा सीसी कैमरे की निगरानी में होगी। नकल विहीन परीक्षा संपन्न हो, उसके लिए जिले के अलावा राज्य मुख्यालय से परीक्षा की निगरानी होगी। 15 मई से आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्र सीसी कैमरे और अन्य सुविधाओं से लैस हैं। परीक्षा के लिए विभागीय तैयारी अंतिम दौर में है।
प्रदेश सरकार परीक्षा में नकल पर नियंत्रण के लिए सीसी कैमरे सहित अन्य प्रयोग कर रही है। कैमरा परीक्षा केंद्रों में अनिवार्य कर दिया गया। मदरसा बोर्ड पर भी शासन सख्त है। 15 मई से शुरू होने वाली मदरसा बोर्ड की परीक्षा को सकुशल और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए शासन निर्देशित कर चुका है। इस बार परीक्षा में 6971 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।
परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए जिले में 16 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं। सभी केंद्र सीसी कैमरा, बिजली, आवागमन के सुलभ मार्ग सहित अन्य सुविधाओं से लैस हैं। वहीं, विभाग परीक्षा की तैयारी के अंतिम चरण में जुटा है। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी तन्मय ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। केंद्र बनाए जा चुके हैं। शासन के मंशानुसार नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
इन केंद्रों में होगी परीक्षा
सिराजुद्दीन इंटर कॉलेज बहबोल बांसी, आइसा गर्ल्स कॉलेज नरकटहा बांसी, विशेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा कृषक इंटर कॉलेज झहरांव, चांद गर्ल्स कॉलेज, जांचगज टेऊवां ग्रांट, कुल्लियातुत निस्वा कॉलेज डुमरियागंज, जिया निस्वा स्कूल कुशहटा, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटरमीडियट कॉलेज बढ़नी डुमरियागंज, सेंट थॉमस हायर सेंकेंड्री स्कूल हल्लौर, सर्वोदय इंटर कॉलेज डोकम अमया त्रिलोकपुर, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज इटवा, डॉ. जाकिर हुसैन पब्लिक स्कूल औरहवा बढ़नी, खदीजतुल कुबरा गर्ल्स कॉलेज मधवापुर, खदीजतुल कुबरा निस्वा कॉलेज नौगढ़, मदरसा दारुल हुदा युसुफपुर, मदरसा अल जामियातुल इस्लामिया तिलकहना, मदरसा कुल्लिया बहरुन्निशा निस्वा कॉलेज बुद्धनगर तेतरी बाजार।