फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   maanasoon se pahale pooree kar len baadh suraksha kee taiyaaree : saansad

मानसून से पहले पूरी कर लें बाढ़ सुरक्षा की तैयारी : सांसद

Wed, 08 Jun 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
maanasoon se pahale pooree kar len baadh suraksha kee taiyaaree : saansad
लोहिया कला भवन में आयोजित निगरानी समिति की बैठक में शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की समस्या को बतात? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
मानसून से पहले पूरी कर लें बाढ़ सुरक्षा की तैयारी : सांसद
विज्ञापन

-जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक
-बांध का कार्य मनरेगा से पूरा कराने के निर्देश
सिद्धार्थनगर। लोहिया कला भवन में बुधवार को आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से बाढ़ सुरक्षा की तैयारियों पर सवाल किए। इस मौके पर जिले की विकास योजनाओं का खाका खींचा गया, जबकि विभागवार समीक्षा में अधिकारियों को जवाब देने में पसीने भी छूटे।
बैठक में सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि मानसून की बारिश शुरू होने से पहले बाढ़ सुरक्षा के इंतजाम पूरा किए जाए। उन्होंने सरकार की 100 दिन के विकास कार्यों के बारे में विभागों को आवंटित लक्ष्य की प्रगति के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने डुमरियांगज ने अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सांसद ने मनरेगा से बांध के कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक बांसी जयप्रताप सिंह ने बांसी-पनघटिया बांध के गैप और बाढ़ के दौरान बाधित रही 25 गांवों के बिजली आपूर्ति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम से पूछा कि जनपद में कितने हैंड पंप स्थापित है। अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि हैंडपंप मरम्मत का कार्य जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से कराया जाता है। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 29 हजार हैंडपंप स्थापित है, जिसमें से 3600 हैंडपंप को रिबोर करा दिया गया है। विधान परिषद सदस्य ध्रुव त्रिपाठी ने पूछा कि हैंडपम्प का पानी का रंग पीला होने पर सवाल पूछा तो अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि 300 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी समिति के अधिशासी अभियंता के बैठक में उपस्थित न होने पर सांसद ने नाराजगी व्यक्त की। बैठक में अवर अभियंता मंडी समिति ने बताया कि जनपद में 161 सड़कों का निर्माण/मरम्मत कराया गया है। विधायक डुमरियागंज सैय्यदा खातून ने सहियापुर से सिंगारजोत रोड का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि सामूहिक विवाह, व्यक्तिगत शौचालय के लक्ष्य के बारे में जानकारी दी।

विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उसका बाजार के जर्जर आवास के बारे में सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। उनके सवाल पर बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि 87 परिषदीय विद्यालयों में विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। बैठक में विधायक इटवा माता प्रसाद पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह ने भी विकास योजनाओं पर सुझाव दिए। सांसद ने जिलाधिकारी संजीव रंजन को निर्देश दिया कि सभी विभागों के 100 दिन की कार्ययोजना का लक्ष्य पूरा होना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी शासन की मंशा के अनुसार कार्य करें। विकास कार्य में कोई समस्या आने पर शासन को पत्र प्रेषित किया जाएगा।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed