{"_id":"5f6362ce8ebc3eb7065d50c1","slug":"maa-tughe-pranam-siddharthnagar-news-gkp365859789","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला मां तुझे प्रणाम: पेटिंग प्रतियोगिता की सफल बच्चियां पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम: पेटिंग प्रतियोगिता की सफल बच्चियां पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंटिंग प्रतियोगिता की सफल बच्चियां पुरस्कृत
‘मां तुझे प्रणाम’ पेंटिंग प्रतियोगिता में सफल हुईं बालिकाएं
प्रतिभाओं को तराशने का काम कर रहा अमर उजाला : सीडीओ
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। स्वतंत्रता दिवस दिवस के उपलक्ष्य में ‘अमर उजाला’ की ओर से गोरखपुर-बस्ती मंडल स्तर पर आयोजित ‘मां तुझे प्रणाम’ पेंटिंग प्रतियोगिता में सफल जिले की दो प्रतिभागी बच्चियों को सम्मानित किया गया। सीडीओ पुलकित गर्ग ने विजेताओं को प्रशस्तिपत्र और उपहार सौंपते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
बच्चों के बीच आजादी का जश्न मनाने के क्रम में ‘अमर उजाला’ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मां तुझे प्रणाम ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल थरौली की कक्षा चार की छात्रा भाग्यलक्ष्मी और इसी विद्यालय की हाईस्कूल की छात्रा अंजली चौरसिया की कृतियों को ज्यूरी ने श्रेष्ठ करार दिया। बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने भाग्यलक्ष्मी और अंजली चौरसिया को अपने आफिस में सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अमर उजाला प्रतिभाओं को तराशने का काम कर रहा है। इससे युवा पीढ़ी में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। मेधावियों में सफलता की भूख इससे और बढ़ेगी, ताकि हर कदम पर सम्मान हासिल कर सके। कहा कि पेंटिंग प्रतियोगिता से निश्चय ही मेधावी छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा। ऐसे सम्मान से उत्साह बढ़ता है। यह मेधावी बच्चियां आगे बढ़कर विविध क्षेत्रों में देश, प्रदेश, समाज और परिवार का नाम रोशन करेंगे। पुरस्कार पाकर खुशी से चहक रही भाग्यलक्ष्मी और अंजली चौरसिया ने ‘अमर उजाला’ की मुहिम को नवोदित प्रतिभाओं को उत्साहित कर मार्ग प्रशस्त करने वाला बताया।