फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   lumpy virus

Siddharthnagar News: लंपी वायरस है या कुछ और... गायाें की त्वचा में गांठ, टूट जा रही पूंछ

Fri, 01 Sep 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 01 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
lumpy virus
महदेवा बाजार में लंपी वायरस से ग्रसित पशु के साथ पशुपालक अब्दुल हक उर्फ सिंगल।
सिद्धार्थनगर। जिले में लंपी वायरस का प्रकोप शुरू हो गया है या कोई और बीमारी है। अब पशु चिकित्सा विभाग की टीम इसकी जांच करेगी। लंपी वायरस के लक्षण गायों की त्वचा में गांठ बन रही है, जबकि कई गायों की पूंछ भी टूटकर गिर जा रही है। नेपाल में तबाही मचा चुके लंपी वायरस से पनपी बीमारी के कारण प्रभावित क्षेत्रों के लोगों में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सर्वे कर लंपी वायरस के लक्षण वाली गायों के खून का सैंपल लिया जाएगा। सैंपल को पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान भोपाल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बाॅर्डर क्षेत्र के बर्डपुर, शोहरतगढ़, महादेवा बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में लंपी वायरस के लक्षण वाली बीमारी से गायें पीड़ित हो रही हैं। नेपाल से खबरों के अनुसार नेपाल में इस बीमारी से 12 जिले से 48 हजार पशु बीमार हुए थे, जबकि 18 हजार पशुओं ने दम तोड़ दिया है। इस कारण यहां के पशुपालकों के भी होश फाख्ता हो गए हैं।
विज्ञापन


पहले सतर्कता बरतने में हुई लापरवाही के कारण सीमावर्ती गांवों के पशुओं में इस बीमारी के लक्षण मिल रहे हैं। दो दिन पहले ही अमर उजाला ने लंपी वायरस से संबंधित खबरें प्रकाशित की थीं, लेकिन तब पशु चिकित्सा विभाग ने त्वचा पर गांठ बनने से बीमार गायों में लंपी वायरस का संक्रमण होने से इन्कार किया था। उस समय पशु चिकित्सा विभाग ने पशुओं के खून के सैंपल की जांच नहीं कराई थी। अब जब त्वचा पर गांठ वाली बीमारी ने पांव पसारना शुरू किया तो इसकी रोकथाम के उपाय पर मंथन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लंपी वायरस पर बैठक करेंगे डीएम
जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक करेंगे लंपी वायरस से रोकथाम पर मंथन करेंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जीवन लाल ने बताया कि बैठक में सभी खंड विकास अधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी मौजूद रहेंगे।
--
सभी गांवों में होगा सर्वे, लेंगे खून का सैंपल
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि लंपी वायरस के मामले में शनिवार से एक सप्ताह तक सुबह 7 से 9 बजे तक सर्वे होगा। उसके बाद लंपी वायरस के लक्षण वाले पशुओं के खून का सैंपल लिया जाएगा। सैंपल की जांच पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान भोपाल में होगी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो रोकथाम के उपाय किए जाएंगे।
--

वायरस की पुष्टि पर ये करेंगे उपाय
-प्रभावित क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन होगा
-बीमार पशु को अन्य पशुओं को अलग रखने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान
-छुट्टा पशु बीमार हुआ तो उसे बांधकर रखेंगे
-पशुओं के बाजार व परिवहन पर होगा प्रतिबंध
-स्वस्थ पशुओं को लगाएंगे लंपी से बचाव का टीका
--------

नई बीमारी से बढ़ी दहशत
बार्डर क्षेत्र के गांवों में नई बीमारी की दस्तक से पशु पालकों की चिंता बढ़ गई है। बर्डपुर नंबर सात के बढ़नी टोला व पंडित व बढ़नी के पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण मिले हैं। वहां के गुड्डू यादव ने बताया कि उनकी एक गाय और बछिया बीमार है, जिसकी सूचना पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दी गई है। कान्हा गोशाला की गायों में भी लंपी वायरस के लक्षण मिले हैं। इस क्षेत्र के महातम ने बताया कि गायों की त्वचा में गांठ होने के साथ बुखार और भूख नहीं लग रही है, जबकि संक्रमण के कारण छुट्टा गाय की पूंछ टूटकर गिर गई। महादेवा बाजार में इमरान खां की बछिया, अब्दुल हक की गाय और मोहम्मद मुस्लिम की गाय बीमार है। सभी में लंपी वायरस के लक्षण हैं।

--------
वर्जन
नेपाल बॉर्डर के कुछ पशुओं में लंपी वायरस होने की आशंका है, लेकिन खून के सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही इसकी पुष्टि होगी। पहले सर्वे होगा, उसके बाद खून का सैंपल भेजा जाएगा। हालांकि, बाॅर्डर क्षेत्र में 13,700 पुशओं को टीका लगाया गया है। जिले में करीब 95 हजार गोवंश हैं। यह बीमारी मुख्य रूप से गायों में होती है। -डॉ. जीवन लाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed