{"_id":"6272b40818d7325aa766b455","slug":"lover-couple-arrested-for-stealing-jewellery-weapons-siddharthnagar-news-gkp435701694","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के जेवरात, हथियार लिए प्रेमी युगल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के जेवरात, हथियार लिए प्रेमी युगल गिरफ्तार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। टोह लेकर खाली मकान में चोरी करने वाले प्रेमी युगल को सदर थाने की पुलिस व एसओजी के संयुक्त दल ने बुधवार सुबह सोहांस मार्ग पर शहर के निकट स्थित पिठनी पुल पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से सोने व चांदी के जेवरात, बिना नंबर की बाइक, मोबाइल फोन व हथियार बरामद किया है। एएसपी सुरेश चंद्र रावत ने दोनों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।
सदर थाना क्षेत्र के राहुलनगर मोहल्ले में नौ अप्रैल और एक मई को बंद पड़े दो मकानों में चोरी की घटना हुई थी। चोरों ने घर से जेवरात व नकदी उड़ा ली थी। पुलिस मामले में केस दर्जकर छानबीन में जुटी हुई थी। बुधवार को सदर एसओ तहसीलदार सिंह, एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव, सर्विलांस प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस दल ने मुखबिर की सूचना पर पिठनी पुल से बिना नंबर की बाइक सवार युवक एवं महिला को पकड़कर तलाशी ली।
पूछताछ में दोनों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के खजुरिया मोहल्ला निवासी मोहम्मद रईस उर्फ मुल्दाहे उर्फ मिस्त्री और खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलौहा कस्बा निवासी कैसरजहां बताया। उनके पास से चोरी के सोने व चांदी के आभूषण, 17625 रुपये नकद, एक बाइक, पांच मोबाइल फोन, एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया। पुलिस ने बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर सदर थाने में दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ाकर कार्रवाई की है। गिरफ्तार रईस पर पुलिस अधीक्षक ने 12 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
‘बंटी-बबली’ की तरह थी जीवनशैली
जिले में सदर पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतरजनपदीय आरोपी इस प्रेमी युगल की जीवनशैली सिनेमा बंटी बबली के चरित्र की तरह रही। दोनों आरोपी प्रेमी युगल शादीशुदा हैं और दोनों के दो-दो बच्चे हैं। फिर भी वे एक साथ रहकर चोरी करते थे। चोरी के मिले धन से वे दोनों जिला छोड़कर गोरखपुर चले जाते थे। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे दिन में ऐसे घरों की टोह लेते थे, जिनमें ताले बंद रहते थे। रात में जाकर एक विशेष प्रकार के राड से ताला तोड़कर चोरी कर लेते थे।
दोनों के विरुद्ध दर्ज हैं 28 मुकदमे
मोहम्मद रईस उर्फ मुल्दाहे उर्फ मिस्त्री और कैसरजहां के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में चोरी समेत अन्य धाराओं में 28 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें सदर थाने में आर्म्स, एनडीपीएस, गैंगस्टर सहित 20 केस तथा इटवा, उसका, मोहाना, चिल्हिया, गोल्हौरा, शोहरतगढ़ और बस्ती जिले के रूधौली थाने में भी केस दर्ज हैं। रईस के पास से बरामद बाइक पर नंबर नहीं है, साथ ही चेसिस नंबर भी खुरचकर मिटा दिया गया है।