{"_id":"6473a0c25116bf59260d7e64","slug":"loudspeaker-will-not-play-loudly-now-siddharthnagar-news-c-7-1-185050-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अब नहीं बजेंगे तेज आवाज में लाउडस्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अब नहीं बजेंगे तेज आवाज में लाउडस्पीकर
Mon, 29 May 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 29 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अवैध रूप से लगाए गए लाउडस्पीकरों और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा। पूर्व में हटाने के बाद पुन: स्थापित करने वालों पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है। शासन की ओर से इस संबंध में पत्र जारी हुआ। इसके बाद प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
शासन का मानना है कि विभिन्न स्थानों पर विवाह और अन्य समारोहों में अनुमन्य ध्वनि मानक व समय सीमा का अतिक्रमण करते हुए लोगों की ओर से लाउडस्पीकर, ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाए जा रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। पूर्व में जिन धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर, ध्वनि विस्तारक यंत्र उतरवाने की कार्रवाई की गई थी, उनमें कई स्थानों पर नियमों का उल्लंघन करते हुए लगा लेने की बात सामने आ रही है। इससे सबसे अधिक परेशानी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों को हो रही है। लिहाजा अभियान चलाकर जांच किया जाए और नियम का उल्लंघन करते हुए मिलने पर कार्रवाई की जाए।
इस संबंध में एडीएम उमाशंकर ने बताया कि धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर को हटाने की पूर्व में की गई कार्रवाई के बाद भी दोबारा पाए जाने पर हटवाए जाएंगे। रात 10 बजे के बाद यदि कोई भी लाउडस्पीकर बजा तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने बताया कि पत्र का अनुपालन करने के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिया गया है।