फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   lotan and bansi winner in kabaddi

कबड्डी में लोटन और बांसी की टीमें विजेता

Sun, 04 Sep 2022 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
lotan and bansi winner in kabaddi
जिला स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कबड्डी में लोटन और बांसी की टीमें विजेता
विज्ञापन

जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता कें अंतिम दिन शनिवार को कबड्डी स्पर्धा में लोटन एवं बांसी की टीमों में अलग-अलग वर्ग में बाजी मारी। दो दिन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता बस्ती के लिए किया गया है।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित कबड्डी के बालक वर्ग में लोटन की टीम विजेता एवं बालिका वर्ग में बांसी की टीम अव्वल रही। बालक वर्ग में लोटन की टीम विजेता और बांसी की टीम उपविजेता रही।कबड्डी बालिका वर्ग में बांसी विजेता और बर्डपुर की टीम उपविजेता रही। वॉलीबाल बालक वर्ग में बढ़नी विजेता तथा इटवा की टीम उपविजेता रही । वॉलीबाल बालिका वर्ग में नौगढ़ की टीम विजेता व बढ़नी उपविजेता रही।
विज्ञापन

समापन अवसर पर विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मैदान व संसाधन मुहैया करा रही है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, रामप्रताप सिंह की देख-रेख में प्रतियोगिता हुई। समापन कार्यक्रम में जिला क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, देवेंद्र पांडेय, जिसान खलील, अब्दुल मन्नान, इब्राहिम, अरुण प्रजापति, नरवदा, सोनू गुप्ता, प्रियंका, लक्ष्मी, कुलदीप और बलवंत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed