{"_id":"6272b4073251235a3e7b7296","slug":"lord-parashuram-was-the-guide-of-justice-system-devendra-pratap-siddharthnagar-news-gkp435700728","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय व्यवस्था के पथप्रदर्शक थे भगवान परशुराम : देवेंद्र प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय व्यवस्था के पथप्रदर्शक थे भगवान परशुराम : देवेंद्र प्रताप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्याय व्यवस्था के पथप्रदर्शक थे भगवान परशुराम : देवेंद्र प्रताप
सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन ने परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद न्यायाधीश प्रमोद शर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह स्नातक विधायक व पूर्व अध्यक्ष रामशंकर पांडेय आदि ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भगवान परशुराम न्याय व्यवस्था के पथप्रदर्शक थे।
उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के जीवन से सभी को प्रत्येक क्षेत्र में सफलतापूर्वक जीवन जीने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने सदैव न्याय का साथ दिया और अन्याय का प्रतिकार किया। अध्यक्ष अंजनी कुमार दुबे ने कहा कि भगवान परशुराम के जीवन से हम सभी को सीख लेने की जरूरत है, जिससे उच्चकोटि के सामाजिक दायित्वों के निर्वहन करने का साहस मिलता है।
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अंगद प्रसाद, अपर प्रधान न्यायाधीश रिंकू, प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश शकीलुर्रहमान, पूर्व अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, पूर्व महामंत्री कृपा शंकर त्रिपाठी, अधिवक्ता शेषमणि प्रजापति ने भी परशुराम जी के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रामशंकर पांडेय, जय शंकर प्रसाद मिश्र, अनिल विश्वकर्मा, विजय सिंह, अनूप पांडेय, अविनाश पांडेय, हरिशंकर शुक्ल उपस्थित रहे।