फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Looting broke into the house in electoral rivalry

चुनावी रंजिश में घर में घुसकर लूटपाट

Sat, 05 Dec 2015 11:41 PM IST
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कादिराबाद गांव में मतदान समाप्ति के बाद शनिवार की देर शाम एक घर में घुसकर कुछ लोगों ने चुनावी रंजिश में जमकर उत्पात मचाया। लूटपाट और महिलाओं से बदसलूकी का भी आरोप है। पीड़ित पक्ष ने मामले में डुमरियागंज विधायक के पुत्रों पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 सूचना के घंटों बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। कादिराबाद ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए डुमरियागंज विधायक मलिक कमाल यूसुफ के परिवार का सदस्य चुनाव लड़ रहा है।
विज्ञापन

उनके खिलाफ गांव के निवर्तमान प्रधान रियाजुद्दीन मैदान में हैं। रियाजुद्दीन के पोलिंग एजेंट राकेश गुप्ता का आरोप है कि विपक्षी प्रत्याशी के पक्ष में सक्रियता से क्षुब्ध विधायक परिवार के सदस्य पूरे दिन उससे विवाद करते रहे। मतदान खत्म होने के बाद देर शाम कुछ समर्थकों के साथ उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस दौरान घर में सिर्फ महिलाएं ही थी। राकेश की मां किशनावती देवी, चाची संगीता, पत्नी ममता देवी ने बताया कि उनके साथ बदसलूकी करते हुए उपद्रवियों ने लूटपाट की। बक्से में रखा आभूषण व अन्य सामान लूट गए। शोर-गुल सुन मोहल्ले के लोगों के पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग निकले।

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आरोपियों का नाम नोट कर लिया है। अभी गांव में ही हूं। उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस सम्बन्ध में विधायक मलिक कमाल यूसुफ ने आरोपों को पूरी तरह खारिज किया। उन्होंने कहा कि दूसरा पक्ष खुद दबंगई कर रहा है और उल्टा आरोप उन पर मढ़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed