{"_id":"63ac7d257588470a911b9a4c","slug":"locked-women-in-a-room-and-looted-goods-worth-lakhs-siddharthnagar-news-gkp4624665136","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महिलाओं को कमरे में बंद कर लाखों का सामान उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महिलाओं को कमरे में बंद कर लाखों का सामान उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को कमरे में बंद कर लाखों का सामान उड़ाया
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के जाजरगठिया गांव में हुई चोरी की वारदात
गोल्हौरा(सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के जाजर गठिया गांव में मंगलवार रात चोर एक घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। महिलाओं को कमरे में बंद कर दूसरे कमरे में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण समेत लाखों का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जाजर गठिया गांव निवासी शबद का परिवार मंगलवार रात खाना खाने के बाद सो रहा था। देर रात घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। दो कमरों में अलग-अलग सो रहीं महिलाओं के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। दूसरे कमरे में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर नकदी सहित अन्य सामान समेट ले गए।
गृहस्वामी के मुताबिक चोर घर से 45 हजार रुपये नकदी, आभूषण और अन्य सामान उठा ले गए। एसओ गोल्हौरा राहुल सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।