{"_id":"683898bcd6da8302e20f65da","slug":"locked-in-modular-ot-operation-taking-place-in-post-operative-ward-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-138374-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मॉड्यूलर ओटी में ताला, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में हो रहा ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मॉड्यूलर ओटी में ताला, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में हो रहा ऑपरेशन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में बंद पड़ा ओटी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन में चल रही ओटी को लगभग छह माह पहले ही नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है, लेकिन छह माह बाद भी ओटी को माड्यूलर ओटी कक्ष के बजाय पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में चलाया जा रहा है। इससे डॉक्टरों को असुविधा होने के साथ मरीजों को भी इमरजेंसी में सुविधा नहीं मिल पाएगी।
मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन में जिला अस्पताल के समय से ही ओटी की व्यवस्था थी। वहां सभी सुविधाएं मौजूद थीं, जिससे मरीजों के साथ डॉक्टरों को भी ऑपरेशन करने में सहूलियत मिलती थी, लेकिन छह माह पहले नए भवन में प्रमुख वार्ड व उसकी ओपीडी को शिफ्ट करने के बाद ओटी को भी शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन उस समय में ही ओटी को पोर्ट ऑपरेटिव वार्ड में शिफ्ट किया गया था, लेकिन छह माह बीत जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदाराें ने पोर्ट ऑपरेटिव वार्ड से ओटी काे माड्यूलर ओटी शिफ्ट करना मुनासिब नहीं समझे। इससे मरीजों व डॉक्टरों को ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा की चिंता सताती रहती है।
मेडिकल कॉलेज में आने वाले कुछ मरीजों व तीमारदारों का कहना है कि इससे बेहतर पुराने भवन में ही सुविधा थी, लेकिन नए भवन में शिफ्ट होने से हर किसी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इसको लेकर कोई भी जिम्मेदार आगे नहीं आ रहा है, जबकि मेडिकल कॉलेज के नए भवन में चार माड्यूलर ओटी की व्यवस्था की गई है, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
ग