फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Local fault not go through the dark Diwali

लोकल फाल्ट से अंधेरे में नहीं बीतेगी दिवाली

Tue, 10 Nov 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Tue, 10 Nov 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
दिवाली की खुशियों में बिजली की कटौती रंग में भंग न डाले, इसके लिए विभाग ने भी कमर कस लिया है। त्योहार को कटौती मुक्त बनाने के लिए अफसरों-कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

लोकल फाल्ट के कारण कटौती को तत्कालदुरुस्त करने को कहा गया है, वहीं आपूर्ति के समय को भी बढ़ाने की तैयारी है।दीपावली पर घर-आंगन को रोशनी से जगमगाने के लिए लोग झालर-बत्ती का भरपूर इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

ऐसे जगहों पर भी रोशनी की जाती है, जहां आम दिनों में अंधेरा  रहता  है। कोशिश यह होती है कि  किसी भी कोने में बुराई रूपी अंधेरा बाकी न रह जाए। ऐसे में  बिजली की खपत भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक सामान्य  दिनों  की अपेक्षा दिवाली पर 20-25 प्रतिशत तक  लोड  बढ़  जाता है। लोड बढने से रूटीन सिस्टम पर प्रभाव पड़ना तय है।
कहीं तार टूट जाते हैं तो कहीं ट्रिपिंग से  फ्यूज या जंपर उड़ जाते हैं। त्योहार  की छुट्टी होने के कारण इसे दुरुस्त कर पाना संभव नहीं हो पाता। नतीजा कर्मचारियों के अवकाश से लौटने तक संबंधित क्षेत्रों में अंधेरा ही पसरा रहता है। प्रकाश पर्व को कटौती  से मुक्त रखने के लिए इस बार बिजली विभाग ने पहले ही प्लान बना लिया है।
 इसके तहत एसडीओ, जेई  की  टीम  को अलर्ट  रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें  हिदायत  दी गई है कि कहीं भी फाल्ट की सूचना मिले तो कर्मचारियों को लेकर तत्काल वहां पहुंचे। मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल कराएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इस संबंध में बिजली विभाग के एक्सईएन रामअवतार ने बताया कि दिवाली को देखते हुए सभी एसडीओ-जेई को निर्देशित किया गया है।  वह  अपने क्षेत्र में आपूर्ति व्यवस्था पर नजर रखेंगे। किन्हीं  कारणों  से कहीं भी आपूर्ति बाधित  होती है तो विभागीय टीम मौके पर पहुंचकर शीघ्र आपूर्ति सुचारू कराएगी। शेड्यूल से अधिक भी बिजली देने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed