फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   List of sensitive villages

पुलिस फिर से तैयार करेगी संवेदनशील गांवों की सूची

Tue, 23 Feb 2021 10:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
List of sensitive villages
पुलिस फिर से तैयार करेगी संवेदनशील गांवों की सूची
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पंचायत चुनाव में पुलिस अति संवेदनशील और संवेदनशील गांवों का नाम हटाएगी, जहां कई वर्षों से चुनाव में विवाद नहीं हुआ है। वहीं चुनावी रंजिश में जहां मारपीट की घटनाएं हुई हैं उन्हें सूची में डाला जाएगा। जल्द ही सूची बनाने की कवायद शुरू हो जाएगी।

ऐसा माना जाता है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पंचायत चुनाव अधिक संवेदनशील होता है। इस चुनाव में पार्टीबंदी के चक्कर में दो गुटों में विवाद होने की अधिक आशंका रहती है। साथ ही मतदान के दौरान माहौल बिगड़ने की आशंका रहती है। ऐसे में पुलिस की ओर से पहले से ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील गांव को चिह्नित किया जाता है। वहां पर मतदान के समय अतिरिक्त फोर्स की व्यवस्था रहती है, ताकि निष्पक्ष और सकुशल मतदान को संपन्न कराया जा सके। मगर सूची में कुछ ऐसे गांव हैं जो लंबे समय से अति संवेदनशील और संवेदनशील घोषित हैं और वहां पर पिछले कई चुनाव से कोई विवाद नहीं हुआ है। मगर वह धब्बा लिए घूम रहे हैं कि विवादित गांव है। अब इस प्रकार के गांवों का धब्बा धुलने वाला है। एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने बताया के चुनाव से संबंधित विभागीय तैयारी चल रही है। शासन के मंशा के अनुरूप कार्य संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed