फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lighted lamps in the name of martyrs, saluted

शहीदों के नाम पर जलाए दीये, किया नमन

Sat, 06 Nov 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Lighted lamps in the name of martyrs, saluted
बढ़नी क्षेत्र के परसा स्टेशन स्थित ग्रामीण जनता लघु माध्यमिक विद्यालय के मुख्यद्वार पर दीपावली - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
शहीदों के नाम पर जलाए दीये, किया नमन
विज्ञापन

परसा। बढ़नी ब्लॉक के परसा स्टेशन स्थित ग्रामीण जनता लघु माध्यमिक विद्यालय के मुख्यद्वार पर रविवार को दीपावली के मौके पर एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिवक्ता विशाल प्रताप सिंह की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में शहीदों के नाम दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। भारत माता का मानचित्र बनाकर लोगों ने एक-एक दीया जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
आईआरएस अधिकारी अतुल पांडेय ने कहा कि सीमा पर तैनात सैनिक हर मौसम को झेलते हुए देश की हिफाजत में जुटे रहते हैं। दीपावली का एक-एक दीया देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले उन एक-एक वीरों की वीरता को नमन है। हियुवा जिला महामंत्री अजय सिंह ने कहा कि जो सैनिक हमारे देश की सीमाओं की रक्षा में अपने प्राणों को न्यौछावर कर देते हैं, उनके सम्मान में संपूर्ण देशवासियों को ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें कभी भी देश की सुरक्षा करते हुए शहीद हुए सेना के जवानों को नहीं भूलना चाहिए। इनकी बदौलत हम अपने घरों में सुरक्षित हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधान नरेंद्र बहादुर सिंह, प्रधान के प्रतिनिधि विवेक सिंह, विनय शुक्ल, विनोद शर्मा, ब्रह्मानंद, विक्रांत सिंह, मनीष श्रीवास्तव, दीपक सिंह, सत्यम, अवनीश, सत्य दीप, नीपेंद्र, रामवृक्ष, जितेंद्र, नितेश, अतुल, विजय, आदर्श, सुरेश, शिवा, रोहित, वीरेंद्र, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed