फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   licese will be cancelled if done over rating

अधिक मूल्य पर खाद बेचने वाले का निरस्त होगा लाइसेंस

Tue, 08 Nov 2022 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
licese will be cancelled if done over rating
कृषि भवन सभागार में उर्वरक विक्रेताओं के साथ बैठक करते जिला कृषि अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह। विज् - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अधिक मूल्य पर खाद बेचने वाले का निरस्त होगा लाइसेंस
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कृषि भवन सभगार में सोमवार को सीमावर्ती क्षेत्र के खाद विक्रेताओं की बैठक हुई। इसमें कृषि अधिकारी ने चेतावनी दी कि अगर अधिक दर पर कोई विक्रेता खाद बेचते हुए पाया गया तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। इसलिए नियम का पालन करते हुए खाद की बिक्री करें।

जिला कृषि अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि किसानों की खतौनी से मशीन के माध्यम से ही खाद की बिक्री करें, जिससे किसानों का रिकॉर्ड रहे। कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में खाद तस्करी की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे में दुकानदार सतर्क हो जाएं। खाद खरीदने के लिए आने वाले किसानों को नाम और पता नोट कर लें। इसके साथ ही रकबे के हिसाब से ही खाद दें, किसी भी किसान को अधिक खाद न दें। क्योंकि खाद मात्रा के हिसाब से ही मिलेगी। ऐसे में अगर कोई अधिक लेकर नेपाल में ले जाता है तो यह गलत है और जिले में किसानों को इससे परेशानी होगी। इसलिए नियम के तहत बिक्री करें। नियमित क्षेत्र में निरीक्षण और छापा मारा जाएगा। अगर कोई दुकानदार गड़बड़ी करते हुए मिला, तो उस पर कार्रवाई तय है। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र के दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed