{"_id":"5dd421138ebc3e54c851f110","slug":"lekhpal-demonstrated-bike-rally-siddharthnagar-news-gkp329935539","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में तहसीलों में लेखपालों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में तहसीलों में लेखपालों ने निकाली रैली
विज्ञापन
सदर तहसील परिसर से बाइक रैली निकालते लेखपाल
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
मांगों के समर्थन में तहसीलों में लेखपालों ने निकाली रैली
नौ सूत्री मांगों को लेकर सभी तहसीलों में निकाली बाइक रैली
सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारियों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर अपने नौ सूत्री मांगों को लेकर जिले की सभी तहसीलों में लेखपालों ने मंगलवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली।
मंगलवार को लेखपाल संघ की ओर से तीसरे चरण के आंदोलन में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस खत्म होने के बाद दिन में दो बजे जिले के सभी लेखपाल अपनी-अपनी तहसील में रैली निकालकर कर शहर के मुख्य स्थान होते हुए पुन: तहसील पहुंचकर सभा की। मांगों में पे-बैंड 2800 देने, मोटरसाइकिल भत्ता देने, पद नाम परिवर्तन करने, वेतन विसंगतियां दूर करने आदि बिंदु शामिल थे। तहसील नौगढ़ में तहसील अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव एवं मंत्री अनूप कुमार यादव के नेतृत्व में सभी लेखपाल तहसील प्रांगण से मोटरसाइकिल जुलूस निकाल कर जिला पंचायत, विकास भवन, कलेक्ट्रेट, साड़ी तिराहा, जिला अस्पताल, हाइडिल तिराहा, बैंक होते हुए मेन चौराहा होते हुए पुन: तहसील में पहुंच कर सभा की। रामकरन गुप्ता, गिरीश मिश्रा, दिलीप श्रीवास्तव, देवेन्द्र, बिंदुसार मौर्य, शिव कुमार, योगेन्द्र, अशोक गुप्ता, गणेश त्रिपाठी, राम शंकर दूबे, राहुल, अखिलेश, विमल किशोर, इंद्रमणि पाण्डेय, रमेश गुप्ता, कमलेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक बाइक रैली तहसील मुख्यालय से निकलकर बिस्कोहर मार्ग से चौराहे पर होता हुआ विकास खंड इटवा पहुंचकर वापस तहसील मुख्यालय के प्रांगण में जाकर समाप्त हो गई। अध्यक्ष अमरदीप चौधरी, नवीन कुमार चौधरी, जितेन्द्र यादव, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, जगन्नाथ मिश्र, दिलीप सोनी, राजाराम, राजू यादव, अनूप कुमार, प्रदीप चौरसिया, राजकुमार सहित तहसील के सभी लेखपाल शामिल रहे। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक अध्यक्ष नजमुल हसन की अगुवाई में तहसील से शुरू होकर पुलिस पिकेट, गड़ाकुल तिराहा, थाना कार्यालय, बोरा पेट्रोल पंप से शोहरतगढ़-खुनुवा बाईपास मार्ग से शिवबाबा, गोलघर होते हुए वापस तहसील परिसर में पहुंच कर रैली सभा में तब्दील हो गई। रामजतन, सुनील सिंह, रामसमुझ, उमेशचंद्र वर्मा, विजय किशोर, परमात्मा प्रसाद, मोहम्मद फाल्क, कमलेश कुमार, भोला चौधरी, संजय कुमार, सुरेंद्र यादव, रामकिशोर पांडेय, श्रीराम चौरसिया, संतोष कुमार यादव, कृष्ण भूषण द्विवेदी, प्रवेंद्र यादव, मोहित सिंह आदि मौजूद रहे। डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक अध्यक्ष रमेश चन्द्र श्रीवास्तव व मंत्री राजेश प्रताप मणि की संयुक्त अगुवाई में निकली बाइक रैली में गंगोत्री प्रसाद पांडेय, सतीश चन्द्र शुक्ला, डॉ. राजेश गौड़, राजीव कुमार गुप्ता, अंबिका प्रसाद, अशोक त्रिपाठी आदि की उपस्थिति रही। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव व मंत्री मो. फारूख की संयुक्त अगुवाई में निकली बाइक रैली में उपेन्द्र राठौर, असलम परवेज, राहुल, अनुज यादव, प्रियंका त्रिपाठी, अंकिता रंजन, धनंजय पांडेय आदि की उपस्थिति रही।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का मशाल जुलूस कल
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला कार्यकारिणी की बैठक में 21 नवंबर को प्रस्तावित मशाल जुलूस के लिए रणनीति के लिए कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल कृषि विभाग, जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय, नलकूप विभाग, वन विभाग, पीएचसी, रोडवेज, होमियोपैथी, आयुर्वेद, तहसील आदि कार्यालयों में जाकर मशाल जुलूस में शामिल होने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष वाईके द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकरन गुप्ता, जिला मंत्री शिवाकांत पांडेय, वाईपी यादव, गोविन्द ओझा, दिनेश मिश्रा आदि ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में अपने 17 सूत्री मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, रिक्त पदों को भरने, केंद्र कर्मचारियों के भांति राज्य कर्मचारियों को अन्य भत्ता दिए जाने, प्रोन्नति किए जाने, कैशलेस इलाज की व्यवस्था किए जाने, 50 वर्ष पूर्ण कर चुके कर्मचारियों जबरन सेवानिवृत्ति बंद करने आदि शामिल हैं। सभी कर्मचारी साथियों से 21 नवंबर को शाम पांच बजे जिला अस्पताल स्थित गांधी प्रतिमा के पास पहुंचने का आह्वान किया गया। बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा जाएगा।