फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Leader of Opposition demanded to increase the honorarium of Shikshamitras

Siddharthnagar News: शिक्षामित्रों के मानदेय को बढाने की नेता प्रतिपक्ष ने की मांग

Tue, 25 Feb 2025 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Leader of Opposition demanded to increase the honorarium of Shikshamitras
विधानसभा में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाते नेता प्रतिपक्ष माता प्रसादपांडेय। स्रोत सोशल मीडिय
इटवा। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने जिले में शिक्षकों की कमी का मामला उठाते हुए जिले के विद्यालयों में शिक्षकों की पोस्टिंग का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पूर्व में हमारे जिले सहित आसपास के जिलों में शिक्षकों के प्रशिक्षण केन्द्र नहीं थे। वहीं, पश्चिमी जिलों में प्रशिक्षण केन्द्रों की भरमार थी। जिसके चलते होने वाली नियुक्ति में हमारे जिले में पश्चिमी जिले के शिक्षकों की काफी संख्या में पोस्टिंग हो गई ।कुछ दिनों बाद यह शिक्षक अपने- अपने जिलों के विद्यालयों में अपना ट्रांसफर कराकर चले गये। जिसके चलते हमारे जिले में अधिकांश विद्यालयों में वर्तमान में शिक्षको की कमी हो गई है। उन्होंने विभागीय मंत्री पर कटाक्ष करते हुये कहा कि शिक्षा मंत्री जी विद्यालयों में सत्तू बांटने वाली कर्मियों को भी शिक्षक मानकर शिक्षकों की संख्या बता दें रहे हैं, यह उचित नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार से विद्यालयों में खाली शिक्षकों के पद भरने सहित शिक्षामित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed