फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   laxmi statues immersed

Siddharthnagar News: मंगल गीतों के साथ हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन

Wed, 15 Nov 2023 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 15 Nov 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
laxmi statues immersed
पकड़ी क्षेत्र के बहरजवा गांव के पास वांनगंगा नदी में लक्ष्मी जी की मूर्ति को विसर्जित करते श्रद
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। इटवा थाने के स्थानीय कस्बा, बाजारों व गांवों में रखी गईं कुल 33 प्रतिमाओं में 16 का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ क्षेत्र में स्थित विभिन्न घाटों, पोखरों में किया गया।
बुधवार को श्रद्धालु प्रतिमाओं के साथ डीजे की धुन पर डांस करते चल रहे थे। महिलाएं लक्ष्मी जी के महिमा मंडन के गीत गा रही थीं। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा रहे थे। इस अवसर पर विसर्जन स्थल करहिया पुल, शाहपुर, गौरा बाजार, भिलौरी-भिलौरा पुल सहित अन्य घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रही।
विज्ञापन



हवन-पूजन कर लक्ष्मी प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। आस्था के साथ धनतेरस के दिन पंडालों में लक्ष्मी, गणेश और मां सरस्वती की प्रतिमाओं का स्थापन किया गया था। इसे भैया दूज के दिन बुधवार को गाजे-बाजे के साथ विसर्जित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र की नगर पंचायत बिस्कोहर के अटल नगर, मालवीय नगर व भगत सिंह नगर में स्थापित मां लक्ष्मी पूजा पंडालों में सुबह से ही विसर्जन की तैयारियां शुरू हो गईं। मां की आरती के बाद हवन अनुष्ठान किया गया। इसके बाद समितियों के सदस्य ट्राॅलियों पर मां की प्रतिमाएं, झांकी और साउंड सिस्टम सजाने में मशगूल हो गए।
दोपहर बाद विसर्जन की तैयारियां पूरी होती दिखीं। एक दो तीन चार...माता जी की जय-जयकार। प्रेम से बोलो भइया, जय लक्ष्मी मइया। दिन बीतते ही इन नारों के शोर से नगर की सभी गलियां गूंज उठीं। जगह-जगह दोपहर बाद माता के डोले उठने लगे। समितियों ने देवी प्रतिमाओं को पूरे वार्ड का भ्रमण कराया। समितियों के सदस्य डीजे की धुन पर नचाते चल रहे थे।

इस दौरान चंदन कुमार, राकेश कुमार त्रिपाठी, अजय यादव, हेमंत कुमार, अर्जुन यादव, आशीष मौर्य आदि सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।

माता लक्ष्मी को विदाई देने के लिए उमड़ पड़ा सैलाब
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। धनतेरस से प्रारंभ लक्ष्मी पूजा समारोह का बुधवार की शाम को प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। माता लक्ष्मी को विदाई देने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के जयकारे लगे तो क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम हल्लौर, भटगवा, परसा पंडित, बेवा चौराहा, महूआरा, बहेरिया सहित भानपुररानी, मस्जिदिया, धनखरपुर एवं परसा जमाल में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं की शोभा यात्रा बुधवार की देर शाम निकाली गई। इसमें शामिल भक्तों ने मां लक्ष्मी, गणेश भगवान के जयकारे लगाकर व भक्ति गीतों पर नाच-गाकर माता लक्ष्मी को विदाई दी।

इस दौरान ओमप्रकाश श्रीवास्तव, रंजीत अग्रहरि, दिनेश कुमार, जगदंबा, संतोष अग्रहरि, घनश्याम, राजू, विद्या सागर, दिनेश, देवी प्रसाद कन्नौजिया, रामदुलारे, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed