फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Land of 31 people settled in Pak will be declared as enemy property

पाकिस्तान जा बसे 31 लोगों की जमीन शत्रु संपत्ति दर्ज करने की कार्रवाई आरंभ

Thu, 21 Jan 2021 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Land of 31 people settled in Pak will be declared as enemy property
डुमरियागंज क्षेत्र के जमौतिया गांव में लोगों से जानकारी लेते एसडीएम त्रिभुवन।(संवाद न्यूज एजें? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पाक जा बसे 31 लोगों की जमीन शत्रु संपत्ति घोषित होगी
विज्ञापन

1954 में कुसम्ही ग्राम पंचायत के जमौतिया से चले गए थे पाकिस्तान
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कुसम्ही ग्राम पंचायत के जमौतिया गांव के 31 लोग पाकिस्तान चले गए थे। वरासत अभियान में मामला सामने आने के बाद उनकी जमीन को शत्रु संपत्ति घोषित करने की कार्रवाई शुरू हो गई है।

डुमरियागंज तहसील के जमौतिया में इन दिनों वरासत अभियान चल रहा है। राजस्व समिति की बैठक में बंटवारे के बाद पाकिस्तान जाकर बस गए 31 लोगों की 4.5 एकड़ भूमि की जानकारी मिली। ये सभी 1954 में देश छोड़कर चले गए थे। जानकारी के मुताबिक अली हैदर के नाम से दो एकड़ भूमि है। साथ ही नौसा हुसैन पुत्र यार अली, हकीम अली, असगर अली, अशफाक हुसैन, अमीर हैदर, कर्रार हुसैन, मालिक अली सहित कुल 31 लोग के नाम जमीन है, लेकिन अब वे पाकिस्तान में रहते हैं। नियम के अनुसार इनकी संपत्ति शत्रु संपत्ति घोषित होगी। इसके लिए प्रशासन की टीम ने मौके का निरीक्षण कर लिया है। एसडीएम ने तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह और सहायक विकास अधिकारी पंचायत बृजेश गुुुप्त को सार्वजनिक स्थान पर सूचना चस्पा करने और डुग्गी-मुनादी कराने का निर्देश दिया है। इस बाबत एसडीएम डुमरियागंज त्रिभुवन ने बताया कि विस्तृत जांच के बाद डीएम को अंतिम रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। इसके लिए 27 जनवरी तक सभी को अपना पक्ष रखने के लिए समय दिया गया है। डीएम को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराने के लिए पत्र प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed