{"_id":"630a650a9796517fc5367cfa","slug":"lady-found-hanging-in-room-siddharthnagar-news-gkp4484685108","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला बहू का शव, सास ने लगाया छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला बहू का शव, सास ने लगाया छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन

इटवा। मिश्रौलिया थाने के एक गांव में 25 वर्षीय महिला का शव छत के कुंडे से साड़ी के सहारे लटका मिला। सांस ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जबरदस्ती छेड़खानी का आरोप लगाया है। उन्होंने मिश्रौलिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतका की सास ने बताया कि उसका पुत्र दिल्ली में काम करता है। शुक्रवार रात उसकी बहू अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ घर में थी। इसी दौरान गांव का एक युवक घर में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। बहू के शोर करने पर वह भाग गया परंतु छेड़खानी से आहत बहू ने शनिवार को दोपहर लगभग तीन बजे छत के कुंडे से लटककर जान दे दी। जब उसने आत्महत्या की तो वह आवश्यक कार्य से घर से बाहर थी। घटना की जानकारी होने पर पहुंची। मिश्रौलिया पुलिस ने अंदर से बंद दरवाजे को खुलवाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष हरीराम भारती ने बताया कि तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।