फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   lady died in accident

वाहन का इंतजार कर रही महिला की हादसे में मौत

Sun, 28 Aug 2022 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
lady died in accident
वाहन का इंतजार कर रही महिला की हादसे में मौत
विज्ञापन

बढ़नी। इटवा थाना क्षेत्र के इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित चौखड़ा के पास शनिवार सुबह सड़क के किनारे बैठ कर साधन का इंतजार कर रही महिला को कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस छानबीन में जुटी है।

इटवा थाना क्षेत्र के मुड़िला शिवदत्त गांव निवासी शमसिर बानो (45) पत्नी सब्बीर शनिवार सुबह क्षेत्र के ही प्रेमनगर गांव में अपनी नतिनी को देखने के लिए घर से निकली थीं। बताया जा रहा है कि वह इटवा- डुमरियागंज मार्ग पर स्थित चौखड़ा के पास सड़क के किनारे बैठकर साधन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच बढ़नी की ओर से आ रही कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। कार चालक ने रुककर घायल महिला को अपनी कार से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. रतनदीप गौतम ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वह मामले की छानबीन में जुटी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षण इटवा विंधेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार और चालक की पहचान हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed