फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lack of facilities in CHC, patients are referred

सीएचसी में सुविधाओं का अभाव, रेफर होते हैं मरीज

Mon, 27 Dec 2021 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Lack of facilities in CHC, patients are referred
सीएचसी में सुविधाओं का अभाव, रेफर होते हैं मरीज
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में सुविधाओं का टोटा है। संसाधन और सुविधा के न होने के कारण मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। विवश होकर चिकित्सक उन्हें रेफर करते हैं। ऐसे में मरीजों को बस्ती या फिर जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में आना पड़ता है। इससे समय की बर्बादी के साथ ही खर्च भी अधिक पड़ता है।
भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र में करीब दो लाख जनसंख्या है। ब्लॉक क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए एक अस्पताल है। आंकड़ों पर गौर करें तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में 100 से अधिक मरीज इलाज कराने प्रतिदिन आते हैं। अधिकतर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए एक्स-रे की जरूरत पड़ती है। मगर सीएचसी सिरसिया में टेक्नीशियन न होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। इस अस्पताल में एमडी फिजिशयनए हड्डी रोग तथा बाल रोग विशेषज्ञ का भी अभाव मरीजों की समस्या को और बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्र के असनहरा माफी गांव निवासी शांती को पेट व आंत में सूजन, उठने बैठने में परेशानी है। पेंड़ारी गांव निवासी लक्ष्मी को कमर दर्द, पैर दर्ज, सूजन का इलाज कराने आई थीं। रमवापुर राउत गांव निवासी सुभावती हाथ पैर में झुनझुनाहट आदि समस्या से परेशान हैं। पुष्पा रमवापुर राउत निवासी दाहिने कंधे व कमर में दर्द से पीड़ित हैं। वह इलाज के लिए सीएचसी सिरसिया पहुंची थीं, जहां सभी को एक्स-रे व सोनोग्रॉफी की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को देख रहे डॉ. सिद्धार्थ जायसवाल ने बताया कि वर्तमान में ज्यादा तर मरीजों को जांच के लिए एक्स-रे व सोनोग्रॉफी की जरूरत पड़ती है, मगर मशीनों के साथ टेक्नीशियन की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जाता है। इस संबंध में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने कहा कि कम संसाधनों के साथ बेहतर इलाज कराने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल में संसाधनों के साथ डाक्टरों की तैनाती के लिए कई बार विभाग को पत्र भेजा गया है। मगर अभी तक कोई हल नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed