{"_id":"641365d0c373f959e4041d64","slug":"labor-union-demonstrated-against-harassment-siddharthnagar-news-c-7-1-87795-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उत्पीड़न के खिलाफ मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उत्पीड़न के खिलाफ मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन
Fri, 17 Mar 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारतीय मजदूर संघ ने संगठित व असंगठित क्षेत्रों के भिन्न-भिन्न उद्योगों में काम करने वाले संविदा/आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के कथित उत्पीड़न के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में 13 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम न्यायिक प्रियंका चौधरी को सौंपा गया।
दिए ज्ञापन में 108, 102 एंबुलेंस के बर्खास्त कर्मियों की बहाली, एनएचएम के संविदा कर्मियों का बीमा, स्थानांतरण, वेतन विसंगतियों का समाधान, आशा, संगिनी को 10 हजार मानदेय, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को नियमित एवं 18 हजार मानदेय, पटरी-रेहड़ी दुकानदारों को समुचित स्थान, ई-रिक्शा, आटो स्टैंड, ई-रिक्शा चालक, आटो चालक, धोबी, दर्जी, बढई, लोहार, कुम्हार को मजदूर की श्रेणी, कृषि ग्रामीण एवं दिहाड़ी मजदूरों का पारिश्रमिक तय हो, संविदा/निविदा सफाई कर्मचारियों को 18 हजार वेतन, संविदा कर्मियों की नियमावली बनाने, मिड-डे मील के कर्मचारी का मानदेय 10 हजार एवं पुरानी पेंशन बहाली सहित 13 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया। इस दौरान अरुण कुमार प्रजापति, रवि प्रताप सिंह, शंभु नाथ गुप्ता, राजेश मिश्रा, पंकज पासवान, अवधेश यादव, अजय कुमार सिंह, रामकेश, केशव त्रिपाठी, दीपक सिंह, शमशाद अहमद, सुधीर श्रीवास्तव मौजूद रहे।