फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   lab locked, practical work disturb

प्रयोगशाला पर लापरवाही का ताला, प्रायोगिक कार्य बाधित

Sun, 04 Sep 2022 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
lab locked, practical work disturb
जय किसान इंटर कालेज सकतपुर सनई के गृहविज्ञान की प्रयोगशाला में लटका ताला। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
प्रयोगशाला पर लापरवाही का ताला, प्रायोगिक कार्य बाधित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर के जय किसान इंटर कॉलेज, सकतपुर, सनई की गृह विज्ञान प्रयोगशाला में जिला प्रशासन का ताला लटक रहा है। एक साल से अधिक समय से प्रयोगशाला में निर्वाचन कार्यालय की सामग्री रखी है। विद्यालय की ओर से अनुरोध के बावजूद भी प्रयोगशाला खाली नहीं की गई। इस कारण करीब 350 छात्राओं का प्रायोगिक अध्ययन नहीं हो पा रहा है और गृह विज्ञान की छात्राएं निराश हैं।
जय किसान इंटर कॉलेज की प्रयोगशाला में मई 2021 में ही निर्वाचन आयोग की सामग्री रख दी गई। प्रयोगशाला के संसाधन किनारे रखे गए हैं। इससे छात्राओं को प्रयोग करने में परेशानी हो रही है। इस विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या 4200 है, जिनमें करीब हाईस्कूल एवं इंटर की 350 छात्राएं गृह विज्ञान की शिक्षा ग्रहण कर रही है। छात्राओं के अनुसार, गृहविज्ञान प्रायोगिक विषय है। प्रेक्टिकल नहीं हो पाने से उनका नुकसान हो रहा है। प्रधानाचार्य नबीउल्ला खान ने बताया कि निर्वाचन कार्यालय से प्रयोगशाला खाली करने का आग्रह किया गया है, लेकिन अब तक सामग्री नहीं हटाई गई।
विज्ञापन

यहां बंद हैं चार कमरे, बाहर फर्श पर बैठते हैं बच्चे
राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में चार कमरों में निर्वाचन कार्यालय का सामान है। तीन कमरों में निर्वाचन सामग्री रखी गई है, जबकि एक कमरे में इन सामग्री की रखवाली के लिए चौकीदार को दिया गया है। इस विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या 750 से अधिक है। कमरों की संख्या कम होने के से बच्चे बरामदे में टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हॉस्टल खाली, फिर भी बर्बाद हो रही पढ़ाई
जय किसान इंटर कॉलेज में समाज कल्याण विभाग की ओर से बनाए गए छात्रावास में कमरे में खाली हैं। निर्वाचन सामग्री को छात्रावास में रख दिया जाए तो बच्चों की पढ़ाई और प्रयोग में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में भी बना छात्रावास, इस्तेमाल नहीं होने से खराब हो रहा है। जिला प्रशासन ध्यान दे तो जल्द ही छात्र-छात्राओं की समस्या दूर हो जाएगी।
जय किसान इंटर कॉलेज में रखी गई निर्वाचन सामग्री को कलेक्ट्रेट के अंतर्गत कमरे में रखा जाना है। दुर्घटना के चलते एक कर्मचारी अवकाश पर है। इस कारण प्रयोगशाला से सामान मंगाने में समस्या हुई है। राजकीय इंटर कॉलेज के अंतर्गत डबल लॉक के अंदर निर्वाचन सामग्री रखी गई है, क्योंकि वह सामग्री मुकदमों से संबंधित है। उसी आकार के अन्य कमरे मिल जाएं तो सामान शिफ्ट किया जा सकता है। -हरिचरण पटेल, सहायक निर्वाचन अधिकारी

निर्वाचन सामग्री के करण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और प्रायोगिक अध्ययन में बाधा नहीं उत्पन्न होगी। दोनों विद्यालयों से निर्वाचन सामग्री हटाई जाएगी। खाली छात्रावासों के कमरों को भी उपयोग में लाया जाएगा। -जयेंद्र कुमार, सीडीओ/प्रभारी जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed