फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   laavaaris milee pharjee nem plet lagaakar chalane vaalee bolero

लावारिस मिली फर्जी नेम प्लेट लगाकर चलने वाली बोलेरो

Wed, 08 Jun 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
laavaaris milee pharjee nem plet lagaakar chalane vaalee bolero
लावारिस मिली फर्जी नेम प्लेट लगाकर चलने वाली बोलेरो
विज्ञापन

- डुमरियागंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की मामले की जांच
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार सुबह डुमरियागंज तहसील रोड स्थित हेलीपैड स्थल से एक बोलेरो बरामद की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बरामद की गई बोलेरा से बीईओ डुमरियागंज चलते थे। हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया है।
डुमरियागंज सीओ को एक पखवारा पहले शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि डुमरियागंज में तैनात बीईओ कुंवर विक्रम पांडेय जिस किराए के वाहन का प्रयोग करते हैं, उसका नंबर प्लेट फर्जी है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच सीओ ने थाने के एसआई दद्दन राय को सौंपी। फर्जी नंबर प्लेट लगे वाहन की जांच पड़ताल में एसआई अभी जुटे हुए थे कि बुधवार की सुबह तहसील रोड के हेलीपैड स्थल के निकट पुलिस ने काले कलर की बोलोरो मिली। जिसके बाद पुलिस ने वाहन मालिक के बारे में जांच पड़ताल की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात वाहन मालिक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में डुमरियागंज थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह ने बताया कि कस्बे के तहसील रोड मार्ग के हेलीपैड स्थल से पुलिस ने एक अज्ञात वाहन बरामद किया गया है। जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई है। मामले की जांच की जा रही है। एआरटीओ के जरिए वाहन मालिक का नाम पता लगाया जा रहा है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। वहीं, इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज कुंवर विक्रम पांडेय ने घटनाक्रम के बारे में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए इसे पुलिस द्वारा जांच का विषय बताया। साथ ही जब उनसे फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहन का प्रयोग करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हर कोई स्वतंत्र हैं। कोई कुछ भी वायरल कर सकता है। मामले की हकीकत का पता लगाना जांच टीम का काम है।
विज्ञापन

-------
बोलेरो पर लगा था बाइक का नंबर प्लेट
- उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ी पुलिस ने की सीज
- पुलिस ने आरटीओ से कराई जांच तो हुआ खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। डुमरियागंज कस्बे में पुलिस को एक ऐसी बोलेरो मिली, जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार का बोर्ड लगा था। गाड़ी पर बीईओ लिखा हुआ था और बाइक का नंबर प्लेट लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन की जांच शुरू की तब तक वाहन चालक मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस ने नंबर प्लेट को आरटीओ कार्यालय से चेक कराया तो वह बाइक का निकला। जिसके बाद पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा चेकिंग में पकड़ी गई इस गाड़ी को लेकर डुमरियागंज क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। इस संबंध में डुमरियागंज थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि गाड़ी सीज कर ली गई है। विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed