{"_id":"5f1993b28ebc3e63ca4da352","slug":"kura-nadi-katan-siddharthnagar-news-gkp3591882155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा नदी की कटान से दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा नदी की कटान से दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़ा नदी की कटान से दहशत में ग्रामीण
केजी बांध में देवपुर मस्जिदिया रेगुलेटर के पास कटान रोकने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
सोंहास बाजार। कूड़ा-घोंघी बांध के किमी 19.50 पर स्थित देवपुर मस्जिदिया रेगुलेटर के सामने कूड़ा नदी तेजी से कटान करती हुई आबादी की ओर बढ़ रही है। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को डीएम से कटान स्थल पर बचाव कार्य कराने की मांग की।
47 किमी लंबे कुड़ा-घोघी बांध (केजी बांध) में 12 रेगुलेटर लगे हैं। इनमें देवपुर मस्जिदिया के पास लगे पांचवें रेगुलेटर के पास कूड़ा नदी तेजी से कटान कर रही है। बृहस्पतिवार को कटान स्थल से बांध और आबादी मात्र 10 मीटर दूर रह गई है। कटान से भयभीत देवपुर मस्जिदिया के प्रधान प्रतिनिधि सुरेश साहनी, कौलपुर ग्रांट मैनहवां के प्रधान केशव राजभर, बरडांड बरगदही के शरीफ हुसेन चौधरी, जिला पंचायत सदस्य हिफजुर्रहमान, जाहिद खान, भाजपा नेता लालजी गुप्ता, चंद्रेश पासवान, फूलचंद यादव, मोहम्मद हसन, केशरी मिश्र, अजीम खान, अरबाज चौधरी, अली हुसेन खान आदि ने डीएम को पत्रक देकर कटान स्थल पर मरम्मत और बचाव कार्य कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कटान से ग्राम देवपुर मस्जिदिया, दहला, कौलपुर ग्रांट, मैनहवा, पंडितपुर, भिटपरा, मल्लाहडीह, बरडांड बरगदही, महनाग, खखरा बुजुर्ग, सोतिया डाड़ी आदि गांव पर खतरा मंडरा रहा है।