फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kotedar does arbitrariness in distribution

Siddharthnagar News: कोटेदार वितरण में करता है मनमानी, कोटा दूसरे से करें अटैच

Sun, 03 Sep 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 03 Sep 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Kotedar does arbitrariness in distribution
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के जुड़निया गांव के टोला ढदुआ के ग्रामीणों ने शनिवार को डुमरियागंज तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। यहां डीएम को शिकायती पत्र देकर गांव के कोटेदार पर राशन वितरण के दौरान मनमानी करने और अंगूठा लगवा कर निर्धारित मानक के तहत वितरण न करने की शिकायत की। इसके साथ ही राशन के कोटे की दुकान उनके मोहल्ले की दूसरे कोटेदार को अटैच किए जाने की मांग की। जिस पर डीएम ने जिलापूर्ति अधिकारी से मामले में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन


गांव निवासी नीलम, श्यामराजी, शोहरता देवी, अकालमती, सीतापति, गीता आदि ने बताया कि उनके गांव के कोटेदार राशन वितरण में मनमानी करते हैं सअंगूठा लगवा कर पूरे महीने दौडऩे के बाद राशन देते हैं। आपत्ति करने पर अपशब्द भी कहते हैंस ग्रामीणों ने वर्तमान कोटेदार जुबेर अहमद जिनके पास पहले से दो गांव के कोटे की राशन की दुकान है। उनके स्थान पर जुड़वनिया गांव का कोटा दूसरे कोटेदार को अटैच करके उसी से वितरण कराया जाए। शिकायत करने वालों में इंद्रावती, श्यामबली चौधरी, राजकुमार, राम सुभाष वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में डुमरियागंज क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय प्रकाश सहाय ने बताया कि कोटेदार की मनमानी की शिकायत मिली थी। इसके बाद उसके विरुद्ध 17000 का जुर्माना भी लगाया गया था। वितरण में फिर मनमानी की शिकायत मिली तो जुड़वनिया गांव का कोटा दूसरे गांव से अटैच करके सही ढंग से वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed